यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Falgun Month 2025 Date: कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन? जानें इस माह से जुड़े नियम
हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन माह हिंदू नववर्ष का आखिरी महीना होता है। फाल्गुन के समापन होने के बाद हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। सनातन धर्म में फ ...और पढ़ें

HighLights
- फाल्गुन माह का विशेष महत्व है।
- जल्द ही फाल्गुन माह शुरू होने जा रहा है।
- इस माह में कई पर्व मनाए जाते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Falgun Month 2025 Niyam: पंचांग के अनुसार, हर साल माघ पूर्णिमा के बाद फाल्गुन माह की शुरुआत होती है। इस माह के आने का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि इस माह में होली का महापर्व देशभर में मनाया जाता है। इस माह को उल्लास और आनंद का महीना माना जाता है।
फाल्गुन (Falgun Month 2025) मुंडन, ग्रह प्रवेश और मांगलिक कामों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि फाल्गुन माह में वर्जित कामों को करने से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन माह और इस माह में क्या करें और क्या न करें?
यह भी पढ़ें: Abujh Muhurat 2025: बिना शुभ समय देखे इन दिनों पर कर सकते हैं शादी, जानिए इस साल के अबूझ मुहूर्त
फाल्गुन मान 2025 डेट और टाइम (Falgun Month 2025 Start and End Date)
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 13 फरवरी की रात को 08 बजकर 21 मिनट पर हो रही है। ऐसे में फाल्गुन माह की शुरुआत 13 फरवरी से होगी। वहीं, इस माह का समापन 13 मार्च को होगा।
फाल्गुन माह में क्या करें (What to do in the month of Falgun)
- फाल्गुन माह में भगवान शिव की पूजा करना शुभ माना जाता है। ऐसे में इस माह में रोजाना शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए। साथ ही पूजा के दौरान शंकर जी के मंत्रों का जप करें ।
- इसके अलावा श्रद्धा अनुसार दान भी करना चाहिए। मान्यता है कि फाल्गुन माह में दान करने से जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं।
- फाल्गुन माह में भगवान चंद्रमा की पूजा करना शुभ माना गया है।
- फाल्गुन माह में गाय की सेवा करें।
- मान्यता है कि फाल्गुन माह में पीपल के पेड़ की पूजा करने से नकारात्मकता दूर होती है।
फाल्गुन माह में क्या न करें (What not to do in the month of Falgun)
खबरें और भी
- फाल्गुन माह में मांस-मदिरा और शराब का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
- फाल्गुन माह में बुर्जगों और महिलाओं का अपमान न करें। ऐसा करने से देवी-देवता नाराज हो सकते हैं।
- किसी के प्रति गलत न सोचे।
- घर और मंदिर को गंदा न रखें। धार्मिक मान्यता है कि देवी-देवता का वास साफ-सफाई वाली जगह पर होता है। ऐसे में साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें: Holi 2025 Date: मार्च महीने में कब मनाया जाएगा रंगों का त्योहार होली? एक क्लिक में नोट करें सही तारीख
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।