यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Falgun Purnima 2025 Daan: फाल्गुन पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान, पूरे साल पैसों से भरी रहेगी तिजोरी
हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह पूर्णिमा ( Falgun Purnima 2025) मनाई जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इ ...और पढ़ें

HighLights
- फाल्गुन माह की पूर्णिमा का विशेष महत्व है।
- इस तिथि पर दान-पुण्य जरूर करना चाहिए।
- इस साल 14 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा मनाई जाएगी।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पूर्णिमा का हिंदुओं के बीच बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। यह दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। इस शुभ दिन पर सत्यनारायण व्रत भी रखा जाता है। कहा जाता है कि इस दिन श्री हरि की उपासना करने से घर की दरिद्रता का नाश होता है। वहीं, इस दिन दान करने का भी विधान है। इसलिए फाल्गुन पूर्णिमा दान-पुण्य जरूर करें, तो आइए यहां जानते हैं कि इस पावन तिथि (Falgun Purnima 2025 Daan) पर क्या दान करना चाहिए?
फाल्गुन पूर्णिमा पर करें ये दान (Falgun Purnima 2025 Daan List)
.jpg)
सफेद चीजों का दान - फाल्गुन पूर्णिमा के दिन सफेद चीजों का दान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहती है।
वस्त्र का दान - फाल्गुन पूर्णिमा पर वस्त्र का दान जरूर करना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन जरूरतमंदों को कपड़ों का दान करने से घर में बरकत बनी रहती है। इसके साथ ही कारोबार में सफलता मिलती है।
मोर पंख और बांसुरी का दान - फाल्गुन पूर्णिमा पर मोर पंख और बांसुरी का दान जरूर करना चाहिए, क्योंकि ये दोनों ही चीजें भगवान कृष्ण को अति प्रिय हैं। ऐसे में इनका दान जरूर करें। कहते हैं कि ऐसा करने से रिश्ते में मधुरता बढ़ती है।
फाल्गुन पूर्णिमा कब है? (Falgun Purnima Date And Time)
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 14 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा मनाई जाएगी।13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर पूर्णिमा तिथि की शुरुआत होगी। वहीं, इसका समापन 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा। पंचांग को देखते हुए इस प्रकार 13 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। वहीं, 14 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा मनाई जाएगी। इसी दिन होली का पर्व मनाया जाएगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Falgun Purnima 2025 Date: कब है फाल्गुन पूर्णिमा? नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।