Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vinayak Chaturthi 2025 Daan: जीवन में नहीं चाहते कोई कमी, तो विनायक चतुर्थी पर करें इन चीजों का दान

    Updated: Sat, 01 Mar 2025 06:04 PM (IST)

    वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi 2025) मनाई जाती है। चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को स ...और पढ़ें

    Vinayak Chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी पर क्या दान करें?
    Vinayak Chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी पर क्या दान करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति के लिए व्रत भी किया जाता है। फाल्गुन माह में विनायक चतुर्थी मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता है कि विनायक चतुर्थी के दिन गणेश जी की पूजा करने से सभी संकटों से छुटकारा मिलता है।

    इस दिन पूजा करने के बाद श्रद्धा अनुसार दान करना चाहिए। विनायक चतुर्थी पर राशि अनुसार दान करने से जीवन में किसी भी चीज कोई कमी नहीं होती है और हमेशा पैसों से तिजोरी भरी रहती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि किस राशि के जातक को किस चीज का दान करना कल्याणकारी साबित होता है।

    विनायक चतुर्थी 2025 शुभ मुहूर्त (Vinayak Chaturthi 2025 Shubh Muhurat)

     पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 02 मार्च को रात 09 बजकर 01 मिनट पर हो रही है और तिथि का समापन 03 मार्च को शाम 06 बजकर 02 मिनट पर होगा। ऐसे में 03 मार्च को विनायक चतुर्थी व्रत किया जाएगा।  

    यह भी पढ़ें: Vinayak Chaturthi 2025 Date: मार्च महीने में कब है विनायक चतुर्थी? शुभ मुहूर्त एवं योग के लिए पढ़ें यह खबर

     

    राशि अनुसार दान

    • मेष राशि के जातक विनायक चतुर्थी पर गेहूं का दान करें। इससे भगवान गणेश प्रसन्न होंगे।
    • वृषभ राशि के जातक विनायक चतुर्थी पर सफेद चीजों का दान करें। इससे कुंडली में
    • चंद्रमा मजबूत होगा।  
    • कर्क राशि के जातक विनायक चतुर्थी पर धन का दान करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।  
    • सिंह राशि के जातक विनायक चतुर्थी पर शहद का दान करें। इससे साधक के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।  
    • कन्या राशि के जातक विनायक चतुर्थी पर फल का दान करें। इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।  
    • तुला राशि के जातक विनायक चतुर्थी पर चीनी का दान करें। इससे चंद्र दोष दूर होगा।  
    • वृश्चिक राशि के जातक विनायक चतुर्थी पर लाल रंग के वस्त्र का दान करें। इससे वैवाहिक जीवन खुशहाल होगा।  धनु राशि के जातक विनायक चतुर्थी पर तुलसी का दान करें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।  
    • मकर राशि के जातक विनायक चतुर्थी हरे रंग के कपड़ों का दान करें। इससे गणेश जी प्रसन्न होंगे।  
    • कुंभ राशि के जातक विनायक चतुर्थी पर गेहूं का दान करें। इससे कभी भी अन्न के भंडार खाली नहीं होंगे।  
    • मीन राशि के जातक विनायक चतुर्थी पर केले के पौधे का दान करें। इससे श्री हरि की कृपा प्राप्त होगी।  

    यह भी पढ़ें: Vinayak Chaturthi 2025: मार्च की विनायक चतुर्थी पर इस तरह करें गणेश जी को प्रसन्न, सभी बाधाएं होंगी दूर

    खबरें और भी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्नमाध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।