यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
February Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे राजा की तरह धनवान
सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन लोग भगवान शंकर की पूजा का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखने से शिव परिवार की कृपा मिल ...और पढ़ें

HighLights
- प्रदोष व्रत का सनातन धर्म में बड़ा महत्व है।
- प्रदोष व्रत पर शिव जी और देवी पार्वती की पूजा का विधान है।
- प्रदोष व्रत से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। यह दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन प्रदोष काल की पूजा का महत्व है, जो कि इसके नाम से भी पता चलता है। इसे दक्षिण भारत में "प्रदोषम" के रूप में जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस तिथि पर उपवास रखने से भोलेनाथ के साथ मां पार्वती की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही समृद्धि और ज्ञान की प्राप्त होती है।
वहीं, इस दिन कुछ दान जरूर करना चाहिए, तो आइए जानते हैं कि इस मौके पर क्या दान (February Pradosh Vrat 2025) करना फलदायी माना जाता है।
प्रदोष व्रत पर करें ये दान (February Pradosh Vrat 2025 Daan List)
(2).jpg)
वस्त्र का दान - प्रदोष व्रत के दिन वस्त्र दान का भी बड़ा महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन वस्त्रों का दान करने से व्यक्ति के जीवन में संपन्नता आती है। साथ ही आर्थित तंगी से छुटकारा मिलता है।
काले तिल का दान - प्रदोष व्रत के दिन काले तिल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इस तिथि पर काले तिल का दान करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। साथ ही शनि के बुरे प्रभाव से मुक्ति मिलती है।
धन का दान - प्रदोष व्रत के दिन धन का दान बहुत अच्छा माना जाता है। इस दिन धन का दान करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
यह भी पढ़ें: Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा पर करें ये अचूक उपाय, पूरे साल होगी धन की वर्षा
प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त (February Me Pradosh Vrat Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, 9 फरवरी 2025 दिन रविवार शाम 07 बजकर 25 मिनट पर प्रदोष व्रत की शुरुआत होगी। वहीं, इसका समापन 10 फरवरी को शाम 06 बजकर 57 मिनट पर होगा। प्रदोष काल को देखते हुए 9 फरवरी को इस माह का पहला प्रदोष व्रत रखा जाएगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Karthigai Deepam 2025: आज है मासिक कार्तिगाई, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।