Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Feeding Black Cow Daily: काली गाय को खिलाएं रोज एक रोटी, इतनी तरह की समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

    Updated: Wed, 11 Jun 2025 07:08 PM (GMT+05:30)

    Feeding Black Cow Daily Benefits हिंदू धर्म में गाय को माता के समान पूजा जाता है क्योंकि इसमें सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है। काली गाय को गुड़ ...और पढ़ें

    Feeding Black Cow Daily: गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का माना गया है वास।
    Feeding Black Cow Daily: गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का माना गया है वास।

    HighLights

    1. काली गाय को रोटी खिलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
    2. धन-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है, घर में रहती है शांति।
    3. कुंडली में मंगल दोष होने पर मंगलवार को करें ये उपाय।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में गाय को माता के समान पूजनीय माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गाय में सभी देवी देवताओं का वास होता है। मान्यता है कि गाय को प्रसन्न रखने से सभी तरीके के लाभ प्राप्त होते हैं। गाय की पूजा और सेवा करने से सुख शांति और समृद्धि मिलती है। 

    गाय का दूध अमृत के समान होता है। पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान में गाय के दूध से बने घी का ही प्रयोग किया जाता है। गाय के गोबर कई तरह से पूजा पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में काम में आता है। गोमूत्र का इस्तेमाल न सिर्फ औषधि के रूप में होता है, बल्कि पूजा पाठ और धार्मिक कार्यों में भी इसका प्रयोग किया जाता है। 

    इसके अलावा ज्योतिषीय उपचार में भी गाय को प्रमुख स्थान दिया गया है। विशेष रूप से काली गाय को प्रसन्न करने (Hindu remedy feeding cow) से जीवन में आ रही कई तरीके की समस्याएं खत्म होती हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…

    गुड़ के साथ खिलाएं रोटी 

    काली गाय को ताजी रोटी गुड़ या चीनी (feeding black cow daily benefits) के साथ खिलाएं। इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और शनि संबंधित परेशानियां यदि जीवन में आ रही हैं, तो वह दूर होती हैं। सफलता मिलती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 15 जून को मिथुन राशि में बनेगा गुरु आदित्य राजयोग, इन राशियों के जातकों को मिलेंगी अच्छी खबरें 

    यदि आप शनि की साढ़ेसाती, ढैया या महादशा के बुरे दौर में गुजर रहे हैं, तो शनिवार के दिन विशेषरूप से काली गाय को रोटी खिलाने से लाभ मिलता है। अगर आप जीवन में कई तरीके की कठिनाइयों और नकारात्मक ऊर्जा (remove negativity by feeding cow) से घिरे हुए हैं, तो काली गाय को रोटी खिलाने से लाभ मिलता है।

    काली गाय को रोटी खिलाने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। माना जाता है कि काली गाय को रोटी खिलाने से व्यक्ति को धन और समृद्धि मिलती है। कुंडली में यदि मंगल दोष हो, तो मंगलवार के दिन काली गाय को रोटी खिलाने से लाभ मिलता है।

    यह भी पढ़ें- Venus Transit in Bharani: 13 जून को अपने ही नक्षत्र भरणी में आएंगे शुक्र, जानिए किन राशियों की खुलेगी लॉटरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।