Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan Somwar 2024: सावन के चौथे सोमवार पर करें भगवान शिव का राशि अनुसार अभिषेक, चमक जाएगी आपकी किस्मत

    Updated: Sat, 10 Aug 2024 06:30 PM (IST)

    धार्मिक मान्यता है कि सावन के सोमवार (Sawan Somwar 2024) पर विधिपूर्वक भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से विवाहित स्त्रियों को अखंड सुहाग की प् ...और पढ़ें

    Sawan Somwar 2024: महादेव को इस तरह करें प्रसन्न
    Sawan Somwar 2024: महादेव को इस तरह करें प्रसन्न

    HighLights

    1. सावन का महीना महादेव को प्रिय है।
    2. इस महीने शिव जी की पूजा होती है।
    3. पूजा करने से सभी मुरादें पूरी होती हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sawan Somwar 2024: शिव भक्तों के लिए सावन का महीना बेहद खास होता है। इस महीने में देशभर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिलता है। सनातन धर्म में इस महीने को बहुत ही पवित्र माना गया है। साथ ही यह समय शिव की आराधना के लिए सर्वोत्तम माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि सावन सोमवार पर महादेव की पूजा करने से वह प्रभु प्रसन्न हो जाते हैं। अगर आप भी देवों के देव महादेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो सावन के चौथे सोमवार पर राशि अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे साधक को सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।  

    सावन के चौथे सोमवार 2024 की डेट और शुभ मुहूर्त (Fourth Sawan Somwar 2024 Date and Shubh Muhurat)

    सावन का चौथा सोमवार व्रत शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर किया जाएगा। सप्तमी तिथि 12 अगस्त को है। पंचांग के अनुसार, इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 23 मिनट से लेकर 05 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। वहीं, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।

    यह भी पढ़ें: Varalakshmi Vrat 2024: सावन में कब वरलक्ष्मी व्रत? अभी नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा का तरीका

     शिव जी का करें राशि अनुसार अभिषेक

    • मेष राशि के जातक सावन के चौथे सोमवार पर शहद या चंदन मिश्रित गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • वृषभ राशि के जातक जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए सावन के चौथे सोमवार पर कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • मिथुन राशि के जातक सावन के चौथे सोमवार पर गंगाजल में बेलपत्र डालकर महादेव शिव का अभिषेक करें।
    • कर्क राशि के जातक सावन के चौथे सोमवार पर शुद्ध घी से शिव जी का अभिषेक करें।
    • सिंह राशि के जातक मनचाहा वर पाने के लिए सावन के चौथे सोमवार पर गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कन्या राशि के जातक शुभ फल की प्राप्ति के लिए सावन के चौथे सोमवार पर  गंगाजल में पान का पत्ता या दूर्वा डालकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • तुला राशि के जातक शुक्र ग्रह मजबूत करने हेतु सावन के चौथे सोमवार पर पंचामृत से शिव जी का अभिषेक करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक सावन के चौथे सोमवार पर पर गंगाजल में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • धनु राशि के जातक सावन के चौथे सोमवार पर गाय के कच्चे दूध से महादेव का अभिषेक करें।
    • मकर राशि के जातक महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए सावन के चौथे सोमवार पर गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कुंभ राशि के जातक सावन के चौथे सोमवार पर नारियल जल से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • मीन राशि के जातक विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए भगवान शिव का  दूध में केसर मिलाकर यानी केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: Sawan 2024: सावन माह अपने ससुराल में निवास करते हैं भगवान शिव, बेहद रोचक है वजह

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी