Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ganesh Chaturthi 2023: पूरी करना चाहते हैं अपनी मनचाही मुराद, तो गणेश चतुर्थी के दिन जरूर करें ये काम

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 08:14 AM (IST)

    Ganesh Chaturthi 2023 Upay हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बहुत ही धूमधाम से ...और पढ़ें

    Ganesh Chaturthi 2023 गणेश चतुर्थी के दिन जरूर करें ये काम।
    Ganesh Chaturthi 2023 गणेश चतुर्थी के दिन जरूर करें ये काम।

    HighLights

    1. गणेश जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है गणेश चतुर्थी।
    2. 19 सितंबर 2023, मंगलवार को मनाया जाएगा गणेश चतुर्थी का पर्व।
    3. इन चीजों से बनी गणेश मूर्ति का पूजन करने से होगा लाभ।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Ganesh Utsav 2023: प्रथम पूज्य श्री गणेश अपने भक्तों के विघ्नहर्ता भी हैं।दरअसल, बप्पा अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर करते हैं, जिसकी वजह से उन्हें विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। सिंतबर से भाद्रपद का महीने की शुरुआत हो चुकी है। भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गणपति जी का आगमन होता है। ऐसे में आप गणेश चतुर्थी पर कुछ विशेष उपायों द्वारा आप अपनी मनचाही मुराद पूरी कर सकते हैं।

    करे दूर्वा का ये उपाय

    दूर्वा गणेश भगवान को अति प्रिय है। उनकी पूजा में दूर्वा का विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आप दूर्वा की 11 गांठ और एक हल्दी की गांठ लेकर उसे पीले कपड़े में बांध दें। इसके बाद गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक इसकी पूजा करें। इसके बाद इस कपड़े को अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें। इससे घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती।

    धन लाभ के लिए उपाय

    गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सुबह स्नान करने के बाद भगवान गणेश को गुड़ में देसी घी मिलाकर भोग लगाएं। इसके बाद इसे किसी गाय को खिला दें। ऐसा करने से व्यक्ति के लिए धन आदि योग बनते हैं। वहीं, गणेश चतुर्थी के दिन गुड़ से छोटी-छोटी 21 गोलियां बनाकर गणेश मंदिर में दूर्वा के साथ इन गोलियों को अर्पित करने से मनचाही इच्छा पूरी होती है।

    यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2023: मिट्टी के अलावा इन चीजों से बनी गणेश मूर्ति का करें पूजन, मिलेगा समृद्धि का आशीर्वाद

    करें गणेश यंत्र की स्थापना

    गणेश चतुर्थी के दिन विधिवत रूप से घर के मंदिर में गणेश यंत्र की स्थापना करें। इसके साथ ही नियमित रूप से भगवान गणेश के साथ इस यंत्र की भी पूजा करें। इससे घर में धन-समृद्धि और वैभव की वृद्धि होती है। इसके साथ ही आप नियमित रूप से गणपति जी का अभिषेक करें। ऐसा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ जरूर करें।

    खबरें और भी

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'