Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर बन रहे हैं ये शुभ योग, गलती से भी इन 5 बातों को न करें अनदेखा

    Updated: Sat, 07 Sep 2024 09:23 AM (IST)

    गणेश चतुर्थी पर बप्पा की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में धन और यश में वृद्धि होती है। इस साल यह पर्व 7 ...और पढ़ें

    Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर बन रहे हैं ये शुभ योग।
    Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर बन रहे हैं ये शुभ योग।

    HighLights

    1. गणेश चतुर्थी का पर्व बेहद शुभ माना जाता है।
    2. गणेश भगवान को देवताओं में प्रथमपूज्य माना जाता है।
    3. गणेश जी की पूजा से ज्ञान का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी का पर्व बेहद ही कल्याणकारी माना जाता है, जो हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन बप्पा के भक्त बाधाओं को दूर करने और सफलता प्राप्ति के लिए कठिन व्रत का पालन करते हैं और भगवान गणेश की विधिवत आराधना करते हैं। यह पर्व 10 दिनों तक चलता है। ऐसा कहा जाता है कि इस व्रत का पालन करने से सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। इसके साथ ही घर में खुशहाली आती है, तो चलिए इस दिन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं।

    गणेश चतुर्थी पर बन रहे हैं ये शुभ योग (Ganesh Chaturthi 2024 Shubh Yog)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से अगले दिन सुबह 06 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। वहीं, रवि योग सुबह 06 बजकर 02 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक का है। फिर विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 24 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 35 मिनट से 06 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।

    गणेश प्रिय भोग - मोदक और लड्डू।

    प्रिय फूल - गुड़हल के लाल फूल।

    इन बातों का रखें ध्यान (Ganesh Chaturthi 2024 Niyam)

    1. भगवान गणेश को सफेद चीजें अर्पित न करें।

    2. पूजा में तुलसी पत्र शामिल न करें।

    3. पूजा के दौरान पवित्रता का खास ख्याल रखें।

    4. तामसिक चीजों और विवाद आदि करने से बचें।

    5. मोदक का भोग बप्पा को अवश्य लगाएं।

    गणेश चतुर्थी इस समय करें पूजा

    पंचांग के आधार पर, 11 बजकर 03 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 34 मिनट के बीच भगवान गणेश की स्थापना की जाएगी। इस दिन सुबह का पूजा समय 7 बजकर 45 मिनट से लेकर 9 बजकर 18 मिनट तक का है। इसके साथ ही शाम को 6 बजकर 37 मिनट से रात को 8 बजकर 4 मिनट तक का समय बेहद लाभकारी माना जा रहा है।

    गणेश जी मंत्र

    1.॥ ॐ गं गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा ॥

    2. गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।

    श्री वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटी समप्रभा निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्व-कार्येशु सर्वदा॥

    यह भी पढ़ें: Ganesh Mahotsav 2024: इस शुभ समय पर करें भगवान गणेश की स्थापना, जरूर अर्पित करें ये भोग

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी