Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक, घर में बनी रहेगी सुख-शांति

    Updated: Sat, 23 Aug 2025 10:55 AM (GMT+05:30)

    धार्मिक मान्यता के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि (Ganesh Chaturthi 2025) पर भगवान गणेश का अवतरण हुआ है। इसलिए इस तिथि पर गणेश चतुर् ...और पढ़ें

    Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी के दिन करें ये उपाय
    Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी के दिन करें ये उपाय

    HighLights

    1. भगवान गणेश को तिथि चतुर्थी समर्पित है।
    2. भाद्रपद माह में गणेश चतुर्थी मनाई जाती है।
    3. इस दिन गणपति बप्पा की पूजा होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने के लिए खास माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त (Ganesh Chaturthi 2025 Date) को मनाया जाएगा। इस दिन गणपति बप्पा की विषेश पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही मोदक और फल समेत आदि चीजों का भोग लगाया जाता है।

    इससे गणेश जी प्रसन्न होते हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है। अगर आप गणेश चतुर्थी के अवसर पर घर में सुख-शांति का वास चाहते हैं, तो घर में विशेष जगहों पर दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि गणेश चतुर्थी के दिन किन जगहों पर दीपक (Deepak Ke Upay) जलाना चाहिए।

    घर में होगा सुख-शांति का वास

    सनातन धर्म में रोजाना घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसे में गणेश चतुर्थी के अवसर पर शाम को दीपक जरूर जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और सुख-शांति का वास होता है।

    इस दिशा में जलाएं दीपक

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर-पूर्व दिशा में दीपक जलाने से व्यक्ति को जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं और घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। परिवार के सदसयो पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

    खबरें और भी

    दूर होंगी सभी बाधाएं

    गणेश चतुर्थी के दिन सुबह स्नान करने के बाद पूजा-अर्चना करें और गणपति बप्पा की मूर्ति के सामने दीपक जलाएं। मंत्रों का जप करें। इससे गणेश जी प्रसन्न होते हैं और जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और रुके हुए काम पूरे होते हैं।

    नहीं होगी अन्न-धन की कमी

    सनातन धर्म में तुलसी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना गया है। ऐसे में गणेश चतुर्थी की शाम को तुलसी की पूजा-अर्चना करें और देसी घी का दीपक जलाएं। सात या पांच बार पौधे की परिक्रमा लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अन्न-धन से भंडार भरे रहते हैं। आर्थिक तंगी की समस्या से छुटकारा मिलता है।

    यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: 1934 से आज तक- लालबागचा राजा की भव्य परंपरा

    यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: गणेश उत्सव में भगवान गणेश को लगाएं ये भोग, पूरे साल सुख-समृद्धि से भरा रहेगा घर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।