विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गणेश चतुर्थी पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये 5 चीजें, नाराज हो सकते हैं गणपति

Published: Fri, 11 Sep 2026 07:00 AM (IST)

गणेश चतुर्थी पर गणपति की पूजा में कुछ विशेष चीजों को अर्पित करने से बचना चाहिए। ऐसा न करने पर ...और पढ़ें

गणेश चतुर्थी पूजा में इन चीजों को चढ़ाने से बचें (Picture Credit: AI Generated)

गणेश चतुर्थी पूजा में इन चीजों को चढ़ाने से बचें (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. गणपति की पूजा में तुलसी के पत्ते अर्पित न करें।

  2. केतकी, सफेद फूल और काले-सफेद वस्त्र वर्जित हैं।

  3. टूटे अक्षत और बासी फूल अर्पित करने से बचें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी का पर्व पूर्ण रूप से गणपति को समर्पित होता है। गणेश चतुर्थी से शुरू होकर विसर्जन तक के 10 दिनों में लोग घरों में बप्पा की स्थापना करते हैं और विधि-विधान से उनकी पूजा करते हैं।

सबसे शुभ त्योहारों में से एक माना जाता है। गणेश उत्सव की शुरुआत का पहला दिन जिसे गणेश चतुर्थी और विनायक चतुर्थी कहा जाता है उसमें घरों में एक संकल्प के साथ गणपति की स्थापना की जाती है और नियमित रूप से उनका पूजन करने के साथ भोग लगाया जाता है। इस दौरान बप्पा का प्रिय भोग मोदक जरूर चढ़ाया जाता है।

वहीं कुछ ऐसी भी सामग्रियां हैं जिन्हें गणपति पर भूलकर भी नहीं चढ़ाना चाहिए। इससे पूजा का फल नहीं मिलता है और गणपति नाराज हो सकते हैं। इस साल गणेश उत्सव 14 सितंबर से शुरू हो रहा है। आइए जानें आपको कौन सी चीजें गणेश जी को नहीं चढ़ानी चाहिए।

तुलसी की पत्तियां

गणपति की पूजा में तुलसी की पत्तियां नहीं चढ़ानी चाहिए। एक पौराणिक कथा के अनुसार, तुलसी की पत्तियां गणेश जी पर चढ़ाने से पूजा का फल नहीं मिलता है। इसके बजाय आप दूर्वा घास या लाल फूल अर्पित करें।

केतकी का फूल

जिस प्रकार शिव जी की पूजा में केतकी का फूल नहीं चढ़ाना चाहिए, वैसे ही गणपति को भी ये फूल नहीं चढ़ाने चाहिए। आपको गणपति पर सफेद रंग के फूल जैसे केतकी, चंपा और सफेद कनेर भी नहीं चढ़ाने चाहिए।

काले और सफेद रंग के वस्त्र

आपको गणेश चतुर्थी के दिन गणपति को सफेद या काले रंग के वस्त्र नहीं चढ़ाने चाहिए। इससे पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है। इसकी जगह गणपति को लाल, नारंगी या पीले रंग के वस्त्र चढ़ाएं।

टूटे हुए अक्षत

अगर आप गणपति पूजन में चावल का इस्तेमाल करते हैं तो ध्यान रखें कि कभी भी टूटे हुए चावलों का इस्तेमाल न करें। बप्पा को हमेशा साफ और साबुत चावल ही अर्पित करें।

बासी या पानी से धुले हुए फूल

अक्सर लोग पूजा के समय या यह गलती कर बैठते हैं कि गणपति पूजन में बासी फूल अर्पित कर देते हैं। आपको गणेश चतुर्थी के दिन भूलकर भी सूखे या बासी फूल बप्पा को अर्पित नहीं करने चाहिए। इसके साथ ही ध्यान रखें कि कभी भी पानी से धोकर फूल नहीं चढ़ाने चाहिए। किसी भी पूजा में फूलों को बिना धोए हुए ही चढ़ाना चाहिए।

अगर आप भी गणेश चतुर्थी पर घर में गणपति की स्थापना कर रहे हैं तो इन नियमों का पालन करना जरूरी है जिससे बप्पा का आशीर्वाद मिले।

यह भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी की रात चंद्रमा को देख लिया तो लगेगा कलंक! इस कथा में छिपा है चंद्र दर्शन न करने का रहस्य

यह भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी पर दूर्वा से कैसे करें गणपति का अभिषेक? यहां पढ़ें आवश्यक सामग्री और सही नियम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।