Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ganesh Mahotsav 2024: गणेश महोत्सव के दौरान सपने में दिखें ये चीजें, जल्द हो सकते हैं मालामाल

    Updated: Fri, 06 Sep 2024 02:19 PM (GMT+05:30)

    सनातन धर्म में गणेश चतुर्थी के पर्व को बहुत शुभ माना जाता है। यह पर्व भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित है। इस बार गणेश महोत्सव (Ganesh Chaturthi 2024 ...और पढ़ें

    Ganesh Mahotsav 2024: सपने में दिखें ये चीजें।
    Ganesh Mahotsav 2024: सपने में दिखें ये चीजें।

    HighLights

    1. सनातन धर्म में गणेश चतुर्थी के पर्व को बहुत शुभ माना जाता है।
    2. यह पर्व भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित है।
    3. इस साल इस महापर्व की शुरुआत 06 सितंबर से हो रही है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी, जिसे विनायक चतुर्थी या गणेश उत्सव के नाम से भी जाना जाता है। एक अत्यंत प्रसिद्ध हिंदू त्योहार है, भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक है। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और उनके लिए व्रत रखने का विधान है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल इस महापर्व (Ganesh Mahotsav 2024) की शुरुआत 06 सितंबर से हो रही है, तो आइए जानते हैं कि इस दौरान बप्पा का दर्शन कैसा माना जाता है?

    सपने में दिखें ये चीजें (Ganesh Mahotsav 2024 Auspicious Sign)

    गणेश जी के दर्शन - स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आपको गणेश महोत्सव के दौरान सपने में बप्पा के दर्शन होते हैं, तो आपको खुश हो जाना चाहिए, क्योंकि यह बहुत ही शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने वाली है। साथ ही घर में सुख और समृद्धि की प्राप्ति होने वाली है।

    कलश - अगर आप सपने में जल से भरा या कोई भी पूजन कलश देखते हैं, तो यह बहुत ही अच्छा संकेत है। दरअसल, कलश को धन का प्रतीक माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपके जीवन में धन की समस्याएं समाप्त होने वाली हैं। इसके अलावा गणेश महोत्सव के दौरान सपने में हाथी, चूहा और मंदिर का दिखना भी अत्यंत शुभ माना जाता है।

    दुर्वा - गणेश उत्सव के दौरान अगर आप सपने में स्वयं को भगवान गणेश को दुर्वा अर्पित करते हुए देख रहे हैं, तो यह बहुत ही उत्तम माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि व्यक्ति के जीवन में जल्द सुख और समृद्धि का आगमन होने वाला है। साथ गणेश जी की कृपा बरसने वाली है।

    खबरें और भी

    गणेश उत्सव शुभ मुहूर्त

    हिंदू पंचांग के अनुसार, 11 बजकर 03 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 34 मिनट के बीच भगवान गणेश की स्थापना की जाएगी। इस दिन सुबह की पूजा 7 बजकर 45 मिनट से लेकर 9 बजकर 18 मिनट तक के बीच होगी। इसके साथ ही शाम की पूजा 6 बजकर 37 मिनट से रात 8 बजकर 4 मिनट तक के बीच होगी। यह समय बप्पा की पूजा के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2024: गणेशोत्सव पर घर आया है नन्हा मेहमान, तो उन्हें दें बप्पा के ये प्यारे नाम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।