दोपहर का गणेश विसर्जन का मुहूर्त निकल गया? चिंता न करें, शाम को इस समय में करें डेढ़ दिन वाले बप्पा की विदाई
आज 15 सितंबर को डेढ़ दिन वाले गणपति का विसर्जन किया जा रहा है। बप्पा की विशेष पूजा-अर्चना के बाद ...और पढ़ें
-1789467854045_m.webp)
कब करें गणपति का विसर्जन? (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
आज 15 सितंबर को डेढ़ दिन वाले गणपति का विसर्जन।
गणेश विसर्जन के लिए शुभ चौघड़िया मुहूर्त जानें।
विसर्जन के दिन पूजा-अर्चना और नियमों का पालन करें।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी डेढ़ दिन वाले गणपति का विसर्जन (Ganesh Visarjan 2026) किया जा रहा है। गणपति विसर्जन करने से पहले बप्पा की विशेष पूजा-अर्चना जरूर करनी चाहिए। इसके बाद गणेश जी का शुभ मुहूर्त में विसर्जन करें। एक बात का विशेष ध्यान रखें कि गणपति विसर्जन शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए। तभी शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
डेढ़ दिन वाले गणेश जी का विसर्जन आज यानी 15 सितंबर को किया जा रहा है। अगर आप भी डेढ़ दिन वाले गणपति का विसर्जन करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि इसका शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
-1789277199981.webp)
(Picture Credit- AI Generated)
किस दिन किया जाएगा डेढ़ दिन वाले गणपति का विसर्जन
वैदिक पंचांग के अनुसार, डेढ़ दिन वाले गणपति का विसर्जन (Ganesh Chaturthi 2026) आज यानी 15 सितंबर को किया जा रहा है।
गणेश विसर्जन के लिए शुभ चौघड़िया मुहूर्त
प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत)- दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से 01 बजकर 58 मिनट तक
अपराह्न मुहूर्त (शुभ)- दोपहर 03 बजकर 31 मिनट से शाम 05 बजकर 03 मिनट तक
सायाह्न मुहूर्त (लाभ)- रात 08 बजकर 03 मिनट से 09 बजकर 31 मिनट तक
रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर)- रात 10 बजकर 59 मिनट से 03 बजकर 22 मिनट तक (16 सितंबर)
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 44 मिनट से 05 बजकर 41 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 35 मिनट से 06 बजकर 59 मिनट तक
रवि योग- सुबह 06 बजकर 17 मिनट से 03 बजकर 21 मिनट तक
गणपति विसर्जन के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
- गणपति विसर्जन के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करें।
- गणेश जी को विधिपूर्वक मोदक और लड्डू का भोग जरूर लगाएं।
- प्रभु से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें।
- भगवान गणेश के विसर्जन के दौरान स्वयं साफ कपड़े धारण करें। इस दौरान काले कपड़े पहनने से बचना चाहिए।
- विधिपूर्वक भगवान गणेश की प्रतिमा को जल में प्रवाहित करें।
- गणेश उत्सव के दौरान तामसिक भोजन का सेवन न करें और किसी से वाद-विवाद करने से बचें।
यह भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी 2026: पहले दिन मोदक से लेकर 10वें दिन के महाप्रसाद तक, जानें गणपति के 10 दिनों के भोग का महत्व
यह भी पढ़ें- गणेश उत्सव में सपने में दिखें गणपति तो क्या होता है? पढ़ें स्वप्न शास्त्र के इस रहस्य के बारे में
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
