Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा पर करें इन चीजों का दान, चमक जाएगा आपका भाग्य

    Updated: Sun, 09 Jun 2024 10:04 AM (IST)

    धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर आकाश से मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। इसलिए इस दिन को गंगा दशहरा के रूप में ...और पढ़ें

    Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा पर करें इन चीजों का दान, चमक जाएगा आपका भाग्य
    Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा पर करें इन चीजों का दान, चमक जाएगा आपका भाग्य

    HighLights

    1. गंगा दशहरा का पर्व बेहद शुभ माना जाता है।
    2. ज्येष्ठ माह में गंगा दशहरा का पर्व 16 जून को मनाया जाएगा।
    3. इस दिन स्नान और दान करने का अधिक अधिक महत्व है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ganga Dussehra 2024 Daan List: हर वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 16 जून को पड़ रहा है। इस शुभ अवसर पर गंगा स्नान और दान करने का अधिक महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन कार्यों को करने से इंसान को बुरे कर्मों छुटकारा मिलता है और भाग्य में वृद्धि होती है। इसके अलावा पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं गंगा दशहरा पर किन चीजों का दान करना फलदायी होता है।

    यह भी पढ़ें: Jyeshtha Purnima 2024: ज्येष्ठ पूर्णिमा की पूजा से पहले नोट कर लें सामग्री, घर में होगी बरकत

    गंगा दशहरा पर करें ये दान (Ganga Dussehra Daan)

    • गंगा दशहरा पर सफेद वस्त्रों का दान करना चाहिए। मान्यता है कि इस चीज का दान करने से धन में वृद्धि होती है।
    • इसके अलावा मौसमी फल और सत्‍तू का दान करना शुभ माना जाता है। इससे जातक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।
    • इस पर्व पर गाय का दान करना महादान माना गया है। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है।
    • गंगा दशहरा पर शरबत से भरा मिट्टी का कलश भी दान कर सकते हैं। इससे इंसान को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।
    • श्रद्धा अनुसार धन और अन्न का भी दान करना चाहिए।
    • सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार की चीजें दान करें। मान्यता है इन चीजों को दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है।

    गंगा दशहरा 2024 डेट और शुभ मुहूर्त (Ganga Dussehra 2024 Date and Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 16 जून को देर रात 02 बजकर 32 मिनट पर होगी और वहीं, इसका समापन 17 जून को सुबह 04 बजकर 43 मिनट पर होगा। ऐसे में गंगा दशहरा 16 जून को मनाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Vinayak Chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी पर करें भगवान गणेश की खास पूजा, जीवन में होगा मंगल ही मंगल

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।

    खबरें और भी