Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ganga Dussehra 2024: वैवाहिक जीवन चाहते हैं खुशहाल, तो गंगा दशहरा पर जरूर करें इन चीजों का दान

    Updated: Sun, 16 Jun 2024 10:07 AM (IST)

    गंगा दशहरा का त्योहार आज यानी 16 जून ( Ganga Dussehra 2024 Date) को मनाया जा रहा है। इस दिन गंगा स्नान और दान करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि ...और पढ़ें

    Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा पर इन चीजों का करें दान (Pic Credit- Freepik)
    Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा पर इन चीजों का करें दान (Pic Credit- Freepik)

    HighLights

    1. सनातन धर्म में गंगा दशहरा पर्व का विशेष महत्व है।
    2. इस दिन गंगा स्नान और दान किया जाता है।
    3. ज्येष्ठ माह में मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ganga Dussehra 2024 Kab hai: पंचांग के अनुसार, आज यानी 16 जून को गंगा दशहरा पर्व मनाया जा रहा है। हर साल यह त्योहार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। इस दिन गंगा स्नान और दान करने से जातक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है। साथ ही मां गंगा की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। 

    यह भी पढ़ें: Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा के दिन करें पितरों के तर्पण के बाद ये काम, होगा सभी पापों का नाश

    गंगा दशहरा 2024 डेट और शुभ मुहूर्त (Ganga Dussehra 2024 Date and Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 16 जून को देर रात 02 बजकर 32 मिनट पर हो गई है और वहीं, इसका समापन 17 जून को सुबह 04 बजकर 43 मिनट पर होगा। ऐसे में गंगा दशहरा आज यानी 16 जून को मनाया जा रहा है।

    गंगा दशहरा पर क्या दान करना चाहिए? (Ganga Dussehra Daan)

    • अगर आप खराब आर्थिक स्थिति का सामना कर रहे हैं, तो गंगा दशहरा पर गरीब लोगों में तिल और वस्त्र दान करें। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों का दान करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

    • गंगा दशहरा पर स्नान करने के बाद अन्न का दान करें। मान्यता है कि इससे धन-धान्य में अपार वृद्धि होती है।
    • पानी का दान करना भी बेहद फलदायी माना गया है। इससे जातक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।
    • फल का दान करने से जातक के भाग्य में वृद्धि होती है।
    • सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार की चीजें दान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

    यह भी पढ़ें: Surya Puja: रविवार के दिन भगवान सूर्य की कृपा के लिए करें यह कार्य, आर्थिक तंगी होगी दूर

    खबरें और भी


    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।