Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा के दिन चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जीवन में होंगे जबरदस्त सकारात्मक बदलाव

    Updated: Sat, 08 Jun 2024 09:18 AM (IST)

    गंगा दशहरा का सनातन धर्म में बड़ा धार्मिक महत्व है। ऐसा कहा जाता है इस शुभ अवसर पर जो जातक देवी गंगा की उपासना करते हैं उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती ...और पढ़ें

    Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा पर इन राशियों को होगा लाभ
    Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा पर इन राशियों को होगा लाभ

    HighLights

    1. गंगा दशहरा का दिन बेहद पुण्यदायी माना जाता है।
    2. यह सनातन धर्म का प्रमुख त्योहार है।
    3. इस दिन देवी गंगा की पूजा का विधान है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गंगा दशहरा का दिन बेहद पुण्यदायी माना जाता है। यह सनातन धर्म का प्रमुख त्योहार है। इस दिन देवी गंगा की पूजा का विधान है। इस पर्व का सनातन धर्म में बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। ऐसा कहा जाता है, इस शुभ अवसर पर जो जातक देवी गंगा की उपासना करते हैं उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही उनके पितरों का कल्याण होता है।

    हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पर्व (Ganga Dussehra 2024) मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 16 जून, 2024 को मनाया जाएगा।

    गंगा दशहरा शुभ योग

    इस साल गंगा दशहरा बहुत ही विशेष है, क्योंकि पंचांग के अनुसार, इस दिन हस्त नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। इतने सारे शुभ संयोग बनने की वजह से यह दिन अपने आप में बहुत भाग्यशाली बन गया है। अगर आप इस मौके पर देवी गंगा की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस तिथि पर उनकी विधिपूर्वक पूजा करें।

    इसके अलावा इस दुर्लभ संयोग से 3 राशियों को जबरदस्त लाभ मिलेगा, तो चलिए जानते हैं कहीं आपकी राशि का नाम इसमें शामिल तो नहीं?

    गंगा दशहरा पर इन राशियों को होगा लाभ

    गंगा दशहरा के दिन मेष, मिथुन, कुंभ राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है। ऐसा माना जा रहा है कि यह दिन इनके लिए बेहद खास होने वाला है। ज्योतिष की दृष्टि से माना जा रहा है कि इन्हें अपार धन-दौलत की प्राप्ति होगी। साथ ही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा।

    इसके साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। इसके अलावा इन जातकों को आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे, जिसका लाभ इन्हें लंबे समय तक मिलेगा।

    यह भी पढ़ें: Lal Kitab Upay: शुक्रवार को करें लाल किताब के ये अचूक उपाय, धन से जुड़ी समस्या चुटकियों में होगी दूर

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।

    खबरें और भी