Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा पर शिवलिंग पर इन खास वस्तुओं को चढ़ाने से मिलेगा मोक्ष

    Updated: Sat, 31 May 2025 02:00 PM (IST)

    गंगा दशहरा का पर्व 5 जून 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन गंगा स्नान और दान का महत्व है। मान्यता है कि इस दिन शिवलिंग पर कुछ खास वस्तुएं अर्पित करने से मनो ...और पढ़ें

    Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें।
    Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें।

    HighLights

    1. गंगा दशहरा का दिन बेहद पुण्यदायी माना जाता है।
    2. गंगा दशहरा के दिन देवी गंगा की पूजा होती है।
    3. इस साल यह 5 जून को पड़ रहा है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गंगा दशहरा का पावन पर्व 5 जून, 2025 को मनाया जाएगा। यह दिन देवी गंगा के पृथ्वी पर अवतरण दिवस के रूप में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन गंगा स्नान और दान का बड़ा महत्व है। कहते हैं कि जो साधक सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें सुख-शांति की प्राप्ति होती है। वहीं, इस दिन (Ganga Dussehra 2025) शिवलिंग पर कुछ खास वस्तुएं अर्पित करने से मनचाही मुरादें पूर्ण होती हैं।

    गंगा दशहरा पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें (Offer These Things To Shivling On Ganga Dussehra)

    • गंगाजल - गंगा दशहरा के दिन शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही सभी पापों का नाश होता है।
    • दूध - गंगा दशहरा पर शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से भगवान शिव खुश होते हैं। ऐसा करने से रोग-दोष से मुक्ति मिलती है।
    • बेलपत्र - बेलपत्र भगवान शिव को बहुत ज्यादा प्रिय है। ऐसे में इस शुभ दिन पर शिवलिंग पर कम से कम 3 या 5 बेलपत्र चढ़ाएं। इससे भगवान शिव की कृपा मिलेगी। इसके साथ ही धन की मुश्किलें दूर होंगी।
    • सफेद चंदन का लेप - शिवलिंग पर सफेद चंदन का लेप लगाने से शिव जी का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही इससे साधक को मानसिक शांति प्राप्त होती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।
    • चावल चढ़ाएं - गंगा दशहरा पर शिवलिंग पर अक्षत चढ़ाने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके साथ ही घर में माता लक्ष्मी का वास होता है।
    • सफेद फूल - गंगा दशहरा के दिन शिवलिंग पर सफेद रंग के फूल चढ़ाएं। इन फूलों को चढ़ाने से घर में खुशियों का वास होता है।
    • शमी पत्र - अगर आप शनि दोष से पीड़ित हैं, तो गंगा दशहरा पर शिवलिंग पर शमी पत्र जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।

    यह भी पढ़ें: Tarot Card Reading: शनिवार के दिन इन बातों को न करें अनदेखा, जानिए टैरो विशेषज्ञ की सलाह

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।