Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ganga Dussehra 2025: कब और क्यों मनाया जाता है गंगा दशहरा? यहां जानें धार्मिक महत्व

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Fri, 18 Apr 2025 08:52 AM (IST)

    सनातन शास्त्रों में वर्णित है कि गंगाजल (Ganga Dussehra 2025) से देवों के देव महादेव का अभिषेक करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ह ...और पढ़ें

    Ganga Dussehra 2025: देवी मां गंगा को कैसे प्रसन्न करें?
    Ganga Dussehra 2025: देवी मां गंगा को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. हस्त नक्षत्र में गंगा दशहरा मनाया जाएगा।
    2. गंगा स्नान करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।
    3. गंगा दशहरा पर देवी मां गंगा की पूजा की जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में गंगा दशहरा का खास महत्व है। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाते हैं। इसके बाद भगवान शिव और मां गंगा की पूजा करते हैं। सुविधा न होने पर साधक घर पर गंगाजल मिश्रित पानी से स्नान-ध्यान कर सकते हैं।

    धार्मिक मत कि गंगा स्नान करने से साधक को जाने-अनजाने में किए गए समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही साधक पर देवी मां गंगा की असीम कृपा बरसती है। उनकी कृपा से घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आती है। लेकिन क्या आपको पता है कि गंगा दशहरा कब और क्यों मनाया जाता है। आइए, गंगा दशहरा (Ganga Dussehra 2025 Date) के बारे में सबकुछ जानते हैं।

    यह भी पढ़ें: कैसे मिला देवों के देव महादेव को 'अमरनाथ' का नाम? पढ़ें यह पौराणिक कथा

    कब मनाया जाता है गंगा दशहरा?

    हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। यह दिन देवी मां गंगा को समर्पित होता है। इस दिन साधक मां गंगा की पूजा करते हैं। साथ ही मां गंगा के निमित्त व्रत रखते हैं। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर गंगा नदी के तट पर मेला लगता है। साथ ही संध्याकाल में गंगा आरती का आयोजन किया जाता है।

    गंगा दशहरा कब है (Ganga Dussehra 2025 Kab Hai)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, 04 जून को देर रात 11 बजकर 54 मिनट पर ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि शुरू होगी। वहीं, 06 जून को देर रात 02 बजकर 15 मिनट पर ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि समाप्त होगी। सनातन धर्म में उदया तिथि मान है। इसके लिए 05 जून को गंगा दशहरा मनाया जाएगा।

    खबरें और भी

    गंगा दशहरा शुभ योग (Ganga Dussehra Shubh Yoga)

    ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। सिद्धि योग का संयोग सुबह 09 बजकर 14 मिनट तक है। इसके साथ ही रवि योग का संयोग दिन भर है। इन योग में गंगा स्नान कर देवी मां गंगा और महादेव की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।

    यह भी पढ़ें: कबूतर देखे बिना अधूरा माना जाता है बाबा बर्फानी के दर्शन, सदियों से चली आ रही है परंपरा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।