Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Garuda Purana: जब जीवन में अपनाएंगे गरुड़ पुराण की ये बातें, तो कभी नहीं खाएंगे मात

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Thu, 23 Nov 2023 06:31 PM (GMT+05:30)

    Garuda Purana गरुड़ पुराण केवल स्वर्ग नरक पाप और पुण्य तक ही सीमित नहीं है। इसके अलावा भी यह जीवन के कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बातें बताता है जिन्हे ...और पढ़ें

    Garuda Purana: जानिए गरुड़ पुराण की ये जीवनोपयोगी बातें।
    Garuda Purana: जानिए गरुड़ पुराण की ये जीवनोपयोगी बातें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Garuda Purana in Hindi: गरुण पुराण, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है, जो भगवान विष्णु द्वारा अपने भक्तों को दिये गए ज्ञान पर आधारित है। इसमें मृत्यु से पहले और बात की स्थिति के बारे में बताया गया है। साथ ही इसमें यह बताया गया है, कि व्यक्ति को किस तरह के कर्मों से उससे क्या-क्या भोगना पड़ता है।

    ऐसे पाएं शत्रुओं पर विजय

    हर व्यक्ति के जीवन में शत्रु और मित्र दोनों होते हैं। गरुण पुराण में कहा गया है कि जिस व्यक्ति का कोई शत्रु नहीं होता, इसका अर्थ है कि वह अपने जीवन में कुछ भी नहीं कर रहा है। इसका अर्थ यह नहीं है कि हमें जानबूझकर लोगों को शत्रु बनाना चाहिए, बल्कि इसका अर्थ है के शत्रु होने पर घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि यह एक स्वाभाविक बात है। साथ ही गरुण पुराण में यह भी कहा गया है कि शत्रुओं से निपटने के लिए सतर्कता और चतुराई की जरूरत पड़ती है। इसलिए जैसा शत्रु है, उसी के अनुसार नीति अपनाकर हम उन पर विजय पा सकते हैं।

    वरना नष्ट हो जाएगा भाग्य

    स्वास्थ्य की दृष्टि से भी स्वच्छ रहना और साफ कपड़े पहनना जरूरी है। गरुण पुराण में भी कहा गया है, कि जो व्यक्ति स्वच्छता का ध्यान नहीं रखता या साफ-सुथरा कपड़े नहीं पहना वह खुद ही अपने सौभाग्य को नष्ट कर लेता है।

    बचे रहेंगे बीमारियों से

    आज के समय में हर व्यक्ति चाहता है कि वह निरोगी और स्वस्थ बना रहे। इसके लिए गरुण पुराण में कही गई ये बातें जरूर ध्यान रखनी चाहिए। भोजन ही व्यक्ति को स्वस्थ भी रख सकता है और बीमार भी बना सकता है। ऐसे में संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी है।

    खबरें और भी

    जरूर करें ये काम

    हिंदू धर्म में एकादशी व्रत की बहुत ही महिमा मानी गई है। गरुण पुराण में भी बताया गया है कि यदि एकादशी व्रत किया जाए, तो व्यक्ति जीवन के कई परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही इसमें तुलसी का भी विशेष महत्व बताया गया है। घर में तुलसी रखने से सभी रोगों से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही इस पुराण में तुलसी का प्रतिदिन सेवन करने की बात कही गई है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'