यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Garuda Purana: गरुड़ पुराण से जानिए किन चार कार्यों से करनी चाहिए दिन की शुरुआत?
Garuda Purana गरुड़ पुराण में जीवन का सार छिपा हुआ है। मान्यता है कि जो व्यक्ति गरुड़ पुराण में बताए नियमों का पालन करता है उसे सदैव सफलता प्राप्त होती ...और पढ़ें

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Garuda Purana: हिंदू धर्म में 18 महापुराणों का वर्णन किया गया है, जिनमें से एक 'गरुड़ पुराण' को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। बता दें कि गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु और उनके प्रिय वाहन गरुड़ देव के बीच हुई वार्तालाप को चिन्हित किया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति गरुड़ पुराण में बताई गई शिक्षा का पालन करता है, उन्हें जीवन में कई प्रकार की सफलताएं प्राप्त होती है। गरुड़ पुराण के इस भाग में आज हम बात करेंगे कि व्यक्ति को किन चार कार्यों से अपना दिन शुरू करना चाहिए।
गरुड़ पुराण की इन बातों बातों का रखें ध्यान
-
गरुड़ पुराण के अनुसार, व्यक्ति को सबसे पहले अपने दिन की शुरूआत भगवान के दर्शन से करना चाहिए। जो व्यक्ति प्रत्येक दिन भगवान के दर्शन करता है और विधिवत पूजा-पाठ करता है, उन्हें जीवन में कई प्रकार के सफलताएं प्राप्त होती है।
महापुराण में यह भी बताया गया है कि घर में बनाए गए भोजन का कुछ हिस्सा भगवान को भोग के रूप में अर्पित करना चाहिए। साथ ही इसका कुछ हिस्सा किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर देना चाहिए। ऐसा करने से न केवल देवी-देवता प्रसन्न होते हैं, बल्कि पितरों का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।
गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति समय-समय पर सामर्थ्य अनुसार जरूरतमंद लोगों की सेवा करता है और दान-पुण्य का कार्य करता है, उन्हें जीवन में कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही ऐसे लोगों पर भगवान की कृपा सदैव बनी रहती है और मृत्यु के उपरांत मोक्ष की प्राप्ति होती है।
खबरें और भी
महापुराण में भगवान विष्णु बताते हैं कि व्यक्ति को दिन में एक बार आत्म चिंतन अवश्य करना चाहिए और यह विचार चाहिए कि उसके द्वारा लिए गए फैसले सही है या गलत। ऐसा करने से व्यक्ति भविष्य में आने वाली परेशानियों से सावधान रहता है और वर्तमान समय में उत्पन्न हो रही परेशानियों से लड़ने की क्षमता पर कार्य करता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।