Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    God Krishna: क्यों प्रिय हैं भगवान श्रीकृष्ण को ये पांच चीजें, घर में रखने से होती है धन की प्राप्ति

    Updated: Mon, 17 Jun 2024 02:26 PM (GMT+05:30)

    भगवान श्रीकृष्ण अपने भक्तों पर करुणा और दया की कृपा बरसाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि सच्चे मन से उपासना करने से प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। भग ...और पढ़ें

    God Krishna: क्यों प्रिय हैं भगवान श्रीकृष्ण को ये पांच चीजें (Pic Credit- Freepik)
    God Krishna: क्यों प्रिय हैं भगवान श्रीकृष्ण को ये पांच चीजें (Pic Credit- Freepik)

    HighLights

    1. भगवान श्रीकृष्ण को मोरपंख बेहद प्रिय है।
    2. कुछ चीजों के बिना प्रभु का श्रृंगार अधूरा माना जाता है।
    3. कान्हा जी को माखन मिश्री का भोग लगाना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। God Krishna: सनातन धर्म में भगवान श्री कृष्ण की पूजा का बेहद खास महत्व है। इनकी महिमा अपरंपार है। रोजाना सुबह स्नान करने के बाद भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna) की विधिपूर्वक पूजा कर माखन मिश्री समेत आदि चीजों का भोग लगाना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि सच्चे मन से उपासना करने से प्रभु की कृपा प्राप्त होती है और जातक को मृत्यु लोक में सभी प्रकार के सांसारिक सुख मिलते हैं। भगवान श्रीकृष्ण को कुछ चीजें बेहद प्रिय हैं, जिनको घर लाने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कौन सी चीजें कान्हा जी को प्रिय हैं।  

    यह भी पढ़ें: Bada Mangal 2024: कब है ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल, जानें पूजा विधि और भोग

    1. बांसुरी

    कान्हा जी को बांसुरी प्रिय है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बांसुरी रखने से सुख और समृद्धि का आगमन होता है। प्रभु की पूजा के दौरान उन्हें बांसुरी जरूर अर्पित करें। इससे भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होंगे।

    2. गाय

    इसके अलावा भगवान श्रीकृष्ण को गाय भी प्रिय है। सनातन धर्म में गाय का दान करना बेहद फलदायी माना गया है। कान्हा जी के साथ हमेशा गायों को देखा गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में गाय को लाने जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है और धन लाभ के योग बनते हैं।  

    3. मोरपंख

    भगवान श्रीकृष्ण का श्रृंगार मोरपंख के बिना अधूरा माना जाता है। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण की कुंडली में कालसर्प दोष था। मोरपंख धारण करने से कालसर्प दोष से छुटकारा मिलता है। इसलिए कान्हा जी ने मोरपंख धारण किया था। इसे घर में रखना अधिक शुभ माना जाता है।

    4. माखन मिश्री

    कान्हा जी को माखन मिश्री बेहद प्रिय है। रोजाना पूजा के दौरान उन्हें इन चीजों का भोग जरूर लगाएं। इससे प्रभु प्रसन्न होते हैं। मिश्री मिठास का प्रतीक है। माखन मिश्री व्यवहार जीवन में प्रेम को अपनाने का संदेश देता है।

    खबरें और भी

    5. कमल

    कमल का फूल कीचड़ में उगता है और पूजा-पाठ में इसका अधिक प्रयोग किया जाता है। यह फूल पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इसकी महक इंसान का मन मोहने वाली होती है।

    यह भी पढ़ें: Jyeshtha Purnima 2024: ज्‍येष्‍ठ पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बिगड़े काम होंगे पूरे

     

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।