Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मां लक्ष्मी की पूजा में न करें ये गलतियां, ऐसे करें पूजा, मिलेगा मां का आशीर्वाद

    Updated: Fri, 22 May 2026 06:20 AM (IST)

    धार्मिक दृष्टि से लक्ष्मी पूजन की सही विधि क्या है? आइए जानते हैं। ...और पढ़ें

    Laxmi Puja Niyam: मां लक्ष्मी की पूजा में न करें ये गलतियां।

    Laxmi Puja Niyam: मां लक्ष्मी की पूजा में न करें ये गलतियां।

    HighLights

    1. लक्ष्मी पूजन में तुलसी दल नहीं चढ़ाना चाहिए

    2. भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए

    3. माता को प्रसन्न करने के लिए लाल फूल चढ़ाएं

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में माता लक्ष्मी को धन, ऐश्वर्य, सुख और समृद्धि की देवी माना गया है। हर व्यक्ति की यह कामना होती है कि उसके घर में मां लक्ष्मी का स्थायी वास हो। इसके लिए लोग रोजाना लक्ष्मी पूजन करते हैं। लेकिन कई बार पूरी श्रद्धा से पूजा करने के बाद भी घर में आर्थिक तंगी बनी रहती है।

    धार्मिक दृष्टि से इसकी मुख्य वजह पूजा के दौरान अनजाने में होने वाली कुछ गलतियां हो सकती हैं। मां लक्ष्मी बेहद चंचल स्वभाव की मानी जाती हैं, इसलिए उनकी पूजा में नियमों का पालन करना जरूरी है। आइए जानते हैं कि लक्ष्मी पूजन में किन गलतियों से बचना चाहिए और पूजा की सही विधि क्या है?

    lakshami puja rules

    AI-generated Image

    मां लक्ष्मी की पूजा में भूलकर भी न करें ये गलतियां

    • तुलसी दल अर्पित करना - मां लक्ष्मी की पूजा में कभी भी तुलसी के पत्ते नहीं चढ़ाने चाहिए। धार्मिक कथाओं के अनुसार, तुलसी जी भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप की पत्नी हैं, इसलिए मां लक्ष्मी की पूजा में तुलसी दल नहीं चढ़ाना चाहिए।
    • दीपक का गलत स्थान - माता लक्ष्मी की पूजा में दीपक का स्थान बहुत महत्वपूर्ण है। घी का दीपक हमेशा माता के दाहिनी ओर और तेल का दीपक हमेशा बाईं ओर रखना चाहिए। इसे उलटा रखने से पूजा का फल नहीं मिलता।
    • सफेद फूलों का प्रयोग - मां लक्ष्मी सुहाग और सौभाग्य की देवी हैं। उन्हें भूलकर भी सफेद रंग के फूल न चढ़ाएं। माता को हमेशा लाल या गुलाबी रंग के कमल और गुलाब के फूल ही अर्पित करने चाहिए।
    • अकेले पूजा करना - धार्मिक दृष्टि से मां लक्ष्मी की पूजा कभी भी भगवान विष्णु के बिना अधूरी मानी जाती है। केवल लक्ष्मी जी की पूजा करने से वे स्थिर नहीं रहतीं। इसलिए हमेशा लक्ष्मीनारायण की एक साथ पूजा करें।

    इस विधि से करें पूजा

    • पूजा करते समय अपना मुख हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखें।
    • माता की चौकी पर लाल या पीले रंग का रेशमी कपड़ा बिछाएं।
    • मां लक्ष्मी की पूजा में दक्षिणावर्ती शंख, पीली कौड़ियां और गोमती चक्र अवश्य शामिल करें, क्योंकि ये वस्तुएं माता को बहुत प्रिय हैं और धन को आकर्षित करती हैं।
    • माता के सम्मुख शुद्ध घी का चौमुखी दीपक जलाएं।
    • भोग में उन्हें मखाने की खीर, सफेद मिठाई या फिर बताशे अर्पित करें।
    • पूजा के अंत में माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की आरती करें।
    • ध्यान रहे कि आरती के बाद घर के मुख्य द्वार पर भी एक दीपक जरूर जलाएं, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो।

    यह भी पढ़ें- Laxmi Chalisa: शुक्रवार के दिन पूजा के समय कर लें इस चालीसा का पाठ, पूरे हो जाएंगे सभी रुके काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी