Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gudi Padwa 2026 Date: कब है गुड़ी पड़वा? नोट करें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

    Updated: Wed, 11 Feb 2026 04:15 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि (Chaitra Navratri 2026) से लेकर नवमी तिथि तक चैत्र नवरात्र मनाया जाता है। इस दौरान जग ...और पढ़ें

    Gudi Padwa 2026 Date: गुड़ी पड़वा का धार्मिक महत्व

    Gudi Padwa 2026 Date: गुड़ी पड़वा का धार्मिक महत्व 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष और विक्रम संवत की शुरुआत (Hindu New Year 2083) होती है। इस दिन से ही चैत्र नवरात्र का पर्व प्रारंभ होता है। इसके साथ ही चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया जाता है। आइए, गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa 2026 Date) की सही तिथि, शुभ मुहूर्त एवं योग जानते हैं।

    maa durga 2026

    गुड़ी पड़वा शुभ मुहूर्त (Gudi Padwa 2026 Date Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत (Chaitra Shukla Pratipada) 19 मार्च को सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर होगी और 20 मार्च को सुबह 04 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि गणना अनुसार 19 मार्च को गुड़ी पड़वा मनाया जाएगा। इस दिन से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होगी।

    गुड़ी पड़वा शुभ योग (Gudi Padwa 2026 Date Shubh Yog)

    ज्योतिषियों की मानें तो चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर शुक्ल योग का संयोग है। शुक्ल योग का संयोग देर रात 01 बजकर 17 मिनट तक है। इसके साथ ही अभिजीत मुहूर्त का भी संयोग है। इसके अलावा, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र का संयोग हैं। इन योग में जगत की देवी मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल (Gudi Padwa Puja Vidhi) की प्राप्ति होगी।

    पंचांग

    • सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 26 मिनट पर
    • सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 32 मिनट पर
    • चंद्रास्त- शाम 06 बजकर 59 मिनट पर
    • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 51 मिनट से 05 बजकर 39 मिनट तक
    • विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक
    • गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 29 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 53 मिनट तक
    • निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 05 मिनट से लेकर 12 बजकर 52 मिनट तक

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Hindu New Year 2026: इस दिन से होगा हिंदू नववर्ष का आगाज, अभी नोट करें तिथि और जरूरी बातें

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।