Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत के दिन राशि अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक जाएगी आपकी फूटी किस्मत

    Updated: Thu, 21 Nov 2024 09:25 AM (IST)

    हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत करने का विधान है। पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह में प्रथम प्रदोष व्रत 28 नवंबर (Prados ...और पढ़ें

    Lord Shiv: भगवान शिव को समर्पित है प्रदोष व्रत
    Lord Shiv: भगवान शिव को समर्पित है प्रदोष व्रत

    HighLights

    1. प्रदोष व्रत के दिन पूजा संध्याकाम में होती है।
    2. इस दिन भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।
    3. अभिषेक करने से रुके हुए काम पूरे होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन शुभ मुहूर्त में भगवान शिव और मां पार्वती की आराधना करने से जातक के जीवन में खुशियों का आगमन होता है। प्रदोष व्रत देवों के देव महादेव की उपासना करने के लिए शुभ माना जाता है। अगर आप मनचाहा वर प्राप्त करना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2024) के दिन राशि अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करें। ऐसी मान्यता है कि इस कार्य को करने से मनचाहा वर मिलता है और जातक की किस्मत चमक सकती है। साथ ही बिगड़े काम पूरे होते हैं।

    राशि अनुसार करें अभिषेक

    • मार्गशीर्ष माह के प्रदोष व्रत पर मेष राशि के जातक गंगाजल में शहद मिलाकर महादेव का अभिषेक करें।
    • मार्गशीर्ष माह के प्रदोष व्रत पर वृषभ राशि के जातक गंगाजल में दूध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • मार्गशीर्ष माह के प्रदोष व्रत पर मिथुन राशि के जातक कच्चे दूध में दूर्वा मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें।
    • मार्गशीर्ष माह के प्रदोष व्रत पर कर्क राशि के जातक शुद्ध दही से शंकर जी का अभिषेक करें।
    • मार्गशीर्ष माह के प्रदोष व्रत पर सिंह राशि के जातक गंगाजल में लाल पुष्प मिलाकर भगवान शंकर का अभिषेक करें।
    • मार्गशीर्ष माह के प्रदोष व्रत पर कन्या राशि के जातक गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • मार्गशीर्ष माह के प्रदोष व्रत पर तुला राशि के जातक पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • मार्गशीर्ष माह के प्रदोष व्रत पर वृश्चिक राशि के जातक गंगाजल में रोली मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • मार्गशीर्ष माह के प्रदोष व्रत पर धनु राशि के जातक दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • मार्गशीर्ष माह के प्रदोष व्रत पर मकर राशि के जातक गंगाजल में साबुत मूंग मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • मार्गशीर्ष माह के प्रदोष व्रत पर कुंभ राशि के जातक गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • मार्गशीर्ष माह के प्रदोष व्रत पर मीन राशि के जातक गंगाजल में भांग के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत के दिन आजमाएं ये उपाय, प्राप्त होगा मनचाहा करियर और महादेव होंगे प्रसन्न

    गुरु प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त

    पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 28 नवंबर को सुबह 06 बजकर 23 मिनट पर शुरू होगी। इसके अगले दिन यानी 29 नवंबर को सुबह 08 बजकर 39 मिनट पर समाप्त होगी। इस प्रकार 28 नवंबर को मार्गशीर्ष माह का पहला प्रदोष व्रत मनाया जाएगा। इस दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम को 05 बजकर 24 मिनट से लेकर 08 बजकर 06 मिनट तक है।  

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2024: इस दिन मनाया जाएगा मार्गशीर्ष मास का पहला प्रदोष व्रत, ऐसे प्राप्त करें शिव कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी