Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guru Pradosh Vrat 2024: गुरु प्रदोष व्रत पर मिलेगा इन राशियों को जबरदस्त लाभ, बनेंगे सभी बिगड़े काम

    Updated: Thu, 18 Jul 2024 01:38 PM (IST)

    इस माह गुरु प्रदोष व्रत 18 जुलाई यानी आज रखा जा रहा है। यह दिन भगवान शंकर की पूजा के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस व्रत को करने स ...और पढ़ें

    Guru Pradosh Vrat 2024: गुरु प्रदोष व्रत -
    Guru Pradosh Vrat 2024: गुरु प्रदोष व्रत -

    HighLights

    1. इस माह गुरु प्रदोष व्रत 18 जुलाई यानी आज रखा जा रहा है।
    2. प्रदोष व्रत भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है।
    3. शिव जी की पूजा से सभी परेशानियों का अंत होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रदोष व्रत का सनातन धर्म में बेहद महत्व है। इस दिन लोग भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं। इस शुभ दिन पर भक्त व्रत रखते हैं और अपने अच्छे भविष्य की कामना करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो जातक इस कठिन व्रत का पालन करते हैं, उन्हें जीवन की समस्त बाधाओं से छुटकारा मिलता है। इस बार यह पर्व (Guru Pradosh Vrat 2024) 18 जुलाई, 2024 दिन गुरुवार यानी आज मनाया जा रहा है। इसके अलावा यह पवित्र दिन इन 3 राशियों के लिए परम कल्याणकारी होने वाला है, तो चलिए उनके बारे में जानते हैं -

    शिव पूजन समय

    इस पावन अवसर पर शंकर भगवान की पूजा रात 08 बजकर 44 से रात 09 बजकर 23 मिनट के बीच होगी।

    मेष राशि

    गुरु प्रदोष व्रत मेष राशि वालों के लिए भाग्य खोलने वाला है। इन लोगों को लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। बिजनेस के लिए यह दिन काफी अच्छा है, क्योंकि आज आपके सभी प्रयास सफल होंगे। अगर आप शिव कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो गंगाजल में शहद मिलाकर उनका अभिषेक करें।

    वृषभ राशि

    गुरु प्रदोष का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी माना जा रहा है। इन लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में शुभ कार्य के योग हैं। साथ ही धन की मुश्किलें समाप्त होंगी। यदि आप शिव जी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो कच्चे दूध से उनका अभिषेक करें।

    सिंह राशि

    गुरु प्रदोष यानी आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए काफी अच्छा है। इन्हें अधिकारी वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही रुके हुए काम पूर्ण हो सकते हैं। हालांकि वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। इसके साथ ही गंगाजल में रोली मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मकता आएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Guru Pradosh Vrat 2024: गुरु प्रदोष व्रत आज, नोट करें पारण विधि और पूजा का शुभ सम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।