Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pradosh Vrat 2025: जीवन में चाहते हैं सभी सुखों की प्राप्ति, तो शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये चीजें

    Updated: Sat, 22 Mar 2025 04:09 PM (IST)

    सनातन धर्म में त्रयोदशी तिथि भगवान शिव को समर्पित है। पंचांग के अनुसार हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2 ...और पढ़ें

    Lord Shiv: इन चीजों से करें महादेव का अभिषेक (Pic Credit-Freepik)
    Lord Shiv: इन चीजों से करें महादेव का अभिषेक (Pic Credit-Freepik)

    HighLights

    1. त्रयोदशी तिथि महादेव को प्रिय है।
    2. इस दिन शिव जी की विशेष पूजा होती है।
    3. शिवलिंग का विशेष चीजों से अभिषेक करना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का अधिक महत्व है। इस दिन महादेव के संग मां पार्वती की पूजा-अर्चना करना शुभ माना जाता है। पंचांग के अनुसार, चैत्र माह का पहला प्रदोष व्रत 27 मार्च को किया जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा संध्याकाल में करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, विधिपूर्वक प्रदोष व्रत करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी तरह के भय से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा दान करने का भी विशेष महत्व है।

    अगर आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के शुभ अवसर पर शिवलिंग का विशेष चीजों के द्वारा अभिषेक करें। साथ ही सुख-शांति की कामना करें। इससे साधक के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। साथ ही रुके हुए काम जल्द पूरे होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर किन चीजों को अर्पित करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी?

    प्रदोष व्रत 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat 2025 Date Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 27 मार्च को देर रात को 01 बजकर 42 मिनट होगी। वहीं, तिथि का समापन 27 मार्च को रात 11 बजकर 03 मिनट पर होगा। इस प्रकार 27 मार्च को प्रदोष व्रत किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Guru Pradosh Vrat 2025: कब है चैत्र महीने का पहला प्रदोष व्रत? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग

    शिवलिंग पर अर्पित करें चीजें

    • भगवान शिव को धतूरा प्रिय है। ऐसे में आप प्रदोष व्रत की पूजा के दौरान शिवलिंग (Shivling par kya chadana chahiye) पर धतूरा जरूर अर्पित करें। साथ ही जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से साधक की पूजा सफल होती है और रुके हुए काम जल्द पूरे होते हैं।
    • शिवलिंग का अभिषेक करने के बाद चंदन का तिलक लगाएं। दीपक जलाकर आरती करें। मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन इस उपाय को करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही महदेव प्रसन्न होते हैं।
    • जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर इत्र अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से साधक को जीवन में सफलता प्राप्त होती है। साथ ही धन में वृद्धि होती है। इसके अलावा शिवलिंग पर भांग और बेलपत्र भी अर्पित कर सकते हैं। इससे जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होते हैं।

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नहीं मिलता पूजा का पूरा फल

    खबरें और भी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्नमाध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।