Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guruvar Ke Upay: गुरुवार के दिन जरूर करें ये 2 चमत्कारी उपाय, बुलेट ट्रेन की तरह दौड़ेगा बिजनेस

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 13 Dec 2023 08:20 PM (IST)

    सनातन धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा की जाती है। इस दिन विवाहित और अविवाहित महिलाएं व्रत रखती हैं। इस व्रत के पुण्य ...और पढ़ें

    Guruvar Ke Upay: गुरुवार के दिन जरूर करें ये चमत्कारी उपाय, बुलेट ट्रेन की तरह दौड़ेगा बिजनेस
    Guruvar Ke Upay: गुरुवार के दिन जरूर करें ये चमत्कारी उपाय, बुलेट ट्रेन की तरह दौड़ेगा बिजनेस

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Guruvar Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान और धन का कारक बताया गया है। कुंडली में गुरु मजबूत होने से जातक को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। गुरु कमजोर होने या सूर्य के साथ रहने पर (खरमास) जातक को जीवन में धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अतः ज्योतिष कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत करने की सलाह देते हैं। सनातन धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा की जाती है। इस दिन विवाहित और अविवाहित महिलाएं व्रत रखती हैं। अगर आप भी अपने करियर और कारोबार को नया आयाम देना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन ये उपाय जरूर करें।

    यह भी पढ़े: जानें, क्यों होती है मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और क्या है इसका धार्मिक महत्व ?

    गुरुवार के उपाय

    • ज्योतिषियों की मानें तो धन भाव में गुरु के विराजमान रहने या कुंडली में बुध ग्रह मजबूत रहने से जातक कारोबार में ऊंचा मुकाम हासिल करता है। इसके अलावा, आय भाव और करियर भाव का भी विचार किया जाता है। अगर आप भी अपने कारोबार को नया आयाम देना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन विधि-विधान से लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करें। साथ ही भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल अर्पित करें। इस समय कारोबार में वृद्धि हेतु कामना करें।
    • अगर आप धन संबंधी समस्या से परेशान हैं, तो गुरुवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद कच्चे दूध में केसर मिलाकर दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भगवान विष्णु की कृपा बरसती है।
    • अगर आप अपने करियर को नया आयाम देना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय गुरु कवच का पाठ करें। इस उपाय को कम से कम 16 गुरुवार को करें। इस उपाय को करने से करियर को अवश्य ही नई दिशा मिलती है।
    • अगर आपकी शादी में बाधा आ रही है, तो हर गुरुवार को स्नान-ध्यान के बाद जल में हल्दी मिलाकर केले के पौधे को अर्घ्य दें। इस समय 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः!' मंत्र का जाप करें। इस उपाय को हर गुरुवार पर करें। ऐसा करने से शीघ्र विवाह के योग बनने लगते हैं।

    यह भी पढ़े: जानें, कब, कहां, कैसे और क्यों की जाती है पंचक्रोशी यात्रा और क्या है इसकी पौराणिक कथा?

    डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'