Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guruwar Ke Niyam: गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये कार्य, वरना आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा बुरा असर

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Thu, 29 Feb 2024 07:00 AM (IST)

    सनातन धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अर्चना करने के लिए अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार के दिन कुछ का ...और पढ़ें

    Guruwar Ke Niyam: गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये कार्य, वरना आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा बुरा असर
    Guruwar Ke Niyam: गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये कार्य, वरना आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा बुरा असर

    HighLights

    1. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है।
    2. इस दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा की जाती है।
    3. ज्योतिष शास्त्र में इस दिन कुछ कार्यों को करने की सख्त मनाही है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Guruwar Ke Niyam: सनातन धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। साथ ही यह दिन गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए बेहद खास माना जाता है। मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है और ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन कुछ कार्यों को करने की सख्त मनाही है। माना जाता है कि वर्जित कार्यों को करने से इंसान को जीवन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और धन की हानि हो सकती है। आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन किन कार्यों को करने से बचना चाहिए।

    न करें कार्य

    -ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन किसी से पैसों का लेन देन करने से बचना चाहिए। यदि आप किसी से पैसों का लेन देन करते हैं, तो माना जाता है कि कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर होता है। साथ ही सुख- समद्धि की कमी का सामना करना पड़ता है।

    यह भी पढ़ें: Holi 2024: भारत की इन जगहों पर अपने-अपने अंदाज में मनाई जाती है होली, विश्वभर में है प्रसिद्ध

    -इसके अलावा इस दिन केले का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप इस दिन भगवान विष्णु और भगवान बृहस्पति देव की पूजा-अर्चना करते हैं, तो केले के सेवन से दूर रहे। गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने का विधान है। इसी वजह से इस दिन केले खानें की मनाही है। माना जाता है कि जो इंसान इस दिन केले का सेवन करता है। उसे धन-संपत्ति की हानि होती है और जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं।

    -गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान दीपक जलाने के लिए सरसों या तिल के तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। श्री हरि की पूजा में देशी घी का दीपक जलाना उत्तम होता है।

    -ज्योतिष शास्त्रों की मानें तो गुरुवार के दिन सिलाई करना भी वर्जित है। मान्यता है कि इस कार्य को करने से गुरु ग्रह कमजोर होता है और आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

    यह भी पढ़ें: Garuda Purana: गरुड़ पुराण कब और क्यों पढ़ना चाहिए? जानें इसके नियम

    डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    खबरें और भी