यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन करें ये 3 चमत्कारी उपाय, बदल जाएगी जीवन की दशा
गुरुवार के दिन भगवान श्री हरि विष्णु और देवताओं के गुरु बृहस्पति की पूजा होती है। इस दिन सच्चे भाव के साथ इनकी पूजा करने से धन और सौभाग्य की प्राप्ति ...और पढ़ें

HighLights
- गुरुवार का दिन बेहद विशेष माना जाता है।
- यह दिन भगवान विष्णु और देवताओं के गुरु बृहस्पति को समर्पित है।
- गुरु बृहस्पति की विधिवत पूजा करने से जीवन के सभी कष्टों का निवारण हो जाता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Guruwar Ke Upay: गुरुवार का दिन बेहद विशेष माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु और देवताओं के गुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन उनकी पूजा करने से आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ऐसा भी कहा जाता है कि जिन जातकों की कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर होती है, उनका विकास रुक जाता है।
इसलिए ज्योतिष शास्त्र में इस दिन को लेकर कई सारे उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से गुरु की दशा में सुधार होता है। तो आइए उन उपायों के बारे में जानते हैं -

भगवान विष्णु के समक्ष जलाएं दीपक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इसके बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। फिर भगवान विष्णु के मंदिर जाएं और पूजा के बाद उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं। ध्यान रहे कि बाती कलावे की हो। ऐसा करने से भगवान विष्णु आपसे प्रसन्न होंगे। साथ ही जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहेगा।
अपने गुरु से लें आशीर्वाद
ऐसा कहा जाता है कि गुरुवार के दिन अपने गुरु का आशीर्वाद अवश्य लेना चाहिए। यह किसी के खराब समय के लिए वरदान की तरह साबित हो सकता है। ऐसे में इस दिन अपने गुरु से मिलें या फिर फोन में बात करके उनका आशीर्वाद लें, जो लोग ऐसा करते हैं उनके कार्य में तरक्की होती है। साथ ही मनचाही नौकरी मिलती है।
गुरुवार को करें यह काम
गुरुवार के दिन दूध और केसर की खीर बनाएं। इसके बाद जगत के पालनहार भगवान विष्णु को भोग लगाएं। फिर पूरे परिवार के साथ बैठकर खाएं, जो लोग यह उपाय करते हैं उनके रिश्तों में प्रेम बढ़ता है। साथ ही जीवन सुखी और समृद्ध रहता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Hindu New Year: इस दिन से हो रही है हिंदू नववर्ष की शुरुआत, जानिए क्यों खास है यह दिन
डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'