Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guruwar Upay: गुरुवार को करें ये उपाय, आर्थिक स्थिति सही होने के साथ गुरु ग्रह होगा मजबूत

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Thu, 17 Nov 2022 08:08 AM (IST)

    Guruwar Upay गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन देव गुरु बृहस्पति की भी पूजा करते हैं। माना जाता है गुरुवार के दिन कुछ उपाय करके व्यक्त ...और पढ़ें

    Guruwar Upay: गुरुवार को करें ये खास उपाय
    Guruwar Upay: गुरुवार को करें ये खास उपाय

    नई दिल्ली, Guruwar Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार, सप्ताह का हर एक दिन किसी न किसी देवी देवता से संबंधित है। जैसे सोमवार का दिन भगवान शिव, मंगलवार का दिन हनुमान जी। उसी तरह गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवताओं के गुरु बृहस्पति से संबंधित है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के साथ बृहस्पति देव की पूजा और व्रत करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही आज के दिन केले के पेड़ की विधिवत पूजा करने से सुख-समृद्धि मिलती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन कुछ ऐसे उपाय अपना सकते हैं। जिन्हें करने से जीवन में तरक्की, यश, आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ हर दुख से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं गुरुवार से जुड़े कुछ उपायों के बारे में।

    गुरुवार के उपाय (Guruwar Ke Upay)

    गुरु ग्रह मजबूत करने के लिए

    कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए गुरुवार को स्नान आदि करने के बाद गुरु बृहस्पति की विधिवत पूजा करें। इसके साथ ही तुलसी की माला से 108 बार इस मंत्र का जाप करें- बृं बृहस्पतये नमः

    आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए

    अगर कोई व्यक्ति पैसों की तंगी का सामना कर रहा है, तो गुरुवार के दिन चावल की खीर बनाएं और उसमें केसर भी डालें। इसके बाद इस केसर वाली खीर का भोग भगवान विष्णु को लगाएं। इसके बाद प्रसाद के रूप में खुद ग्रहण करें।

    विवाह में हो रही है देरी

    गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना भी शुभ नावा जाता है। क्योंकि केले का पेड़ भगवान बृहस्पति से संबंधित है। इस दिन केले की पेड़ की विधिवत पूजा करने के साथ चने की दाल और गुड़ का भोग लगाएं। इसके साथ ही सात परिक्रमा करें। ऐसा करने से विवाह में आ रही हर अड़चनों से निजात मिलेगी।

    केले की जड़ पहनें

    गुरुवार के दिन केले की जड़ लेकर एक पीले रंग के कपड़े में बांधकर गले में पहन लें। ऐसा करने से कुंडली में बृहस्पति ग्रह की स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

    डिस्क्लेमर

    ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''

    खबरें और भी