Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hanuman Janmotsav 2025: जीवन में जरूर अपनाएं हनुमान जी की ये 4 खास बातें, खुलेंगे सफलता के रास्ते

    Updated: Fri, 11 Apr 2025 02:33 PM (IST)

    सनातन धर्म में हनुमान की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। बजरंगबली की उपासना बेहद फलदायी मानी गई है। धार्मिक मान्यता के अनुसार चैत्र पूर्णिमा के दि ...और पढ़ें

    Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जी की इन बातों का करें पालन (Pic Credit- Freepik)
    Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जी की इन बातों का करें पालन (Pic Credit- Freepik)

    HighLights

    1. चैत्र माह में हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है।
    2. इस दिन हनुमान जी की पूजा का विधान है।
    3. बजरंगबली से कई महत्वपूर्ण बातें सीखने को मिलती हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में हनुमान जी को संकट मोचन कहा जाता है। क्योंकि सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा करने से जीवन के दुख और संकट से छुटकारा मिलता है और प्रभु की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही कारोबार में वृद्धि होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार हनुमान जन्मोत्सव का त्योहार 12 अप्रैल (Hanuman Janmotsav 2025 Date) को मनाया जाएगा।

    इस शुभ अवसर पर भक्त हनुमान जी की पूजा कर बूंदी के लड्डू और फल समेत आदि चीजों का भोग लगाते हैं। साथ ही जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करते हैं। मान्यता है कि बजरंगबली की पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है और सभी मुरादें पूरी होती हैं।

    ऐसी मान्यता है कि जीवन में हमेशा हनुमान जी अपने भक्तों की रक्षा करते हैं और जीवन में आने वाले संकटों को दूर करते हैं। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हम आपको बताने जा रहे हैं बजरंगबली (Hanuman Ji Teachings) के जीवन से जुड़ें खास गुण, जिन्हें जीवन में अपनाने से जल्द सफलता मिलेगी।  

    (Pic Credit- Freepik)

    कभी हार नहीं मानना

    हनुमान जी के जीवन से कई खास बातें सीखने को मिलती हैं। जैसे कि कभी हार नहीं मानना। हनुमान जी किसी भी काम में कभी भी असफल नहीं हुए। उन्होंने सभी कामों में सफलता प्राप्त की। प्रभु के इस गुण यह सीख मिलती है कि जीवन में किसी भी समस्या के दौरान काम में हार नहीं माननी चाहिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Hanuman Janmotsav 2025 Upay: हनुमान जन्मोत्सव पर मांगलिक लोग करें ये आसान उपाय, अशुभ ग्रहों से मिलेगी राहत

    नेतृत्व का गुण

    हनुमान जी में नेतृत्व का गुण भी देखने को मिलता है। वह वानर सेना के सेनापति भी बने थे। उन्होंने सफलतापूर्वक वानर सेना नेतृत्व किया था। सभी की सलाह को मानकर वह लंका पर विजय प्राप्त कर पाए।

    बल और शक्ति

    हनुमान जी ने सीता की खोज और रावण से युद्ध के दौरान अपनी सभी शक्तियों का इस्तेमाल किया। जहां प्रभु के बल और शक्ति की जरूरत पड़ी। तो वहां उन्होंने बल और शक्ति का प्रयोग किया। प्रभु के इस गुण से यह सीखने को मिलता है कि अपनी बल और शक्ति का इस्तेमाल सही जगह पर ही करना चाहिए।  

    आदेश का पालन करना

    हनुमान जी हमेशा प्रभु राम जी के आदेश का पालन किया करते थे। बजरंगबली के इस गुण से यह सीख मिलती है कि किसी के द्वारा दिए गए आदेश का पालन सही तरीके से करना चाहिए। इससे जीवन में खुशियों का आगमन होता है।  

    यह भी पढ़ें: Hanuman Janmotsav 2025 Bhog: हनुमान जी को लगाएं इन चीजों का भोग, जल्द संकट होंगे दूर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।