Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hanuman Janmotsav 2024: हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंगबली को लगाएं ये प्रिय भोग, सभी संकट होंगे दूर

    Updated: Tue, 23 Apr 2024 09:08 AM (IST)

    हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि पर भगवान हनुमान जी का जन्मोत्सव बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस खास अवसर पर भगवान हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चन ...और पढ़ें

    Hanuman Janmotsav 2024: हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंगबली को लगाएं ये प्रिय भोग, सभी संकट होंगे दूर
    Hanuman Janmotsav 2024: हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंगबली को लगाएं ये प्रिय भोग, सभी संकट होंगे दूर

    HighLights

    1. हनुमान जयंती का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है।
    2. इस दिन हनुमान जी को विशेष चीजों का भोग लगाना चाहिए।
    3. इस बार हनुमान जयंती चैत्र माह में 23 अप्रैल को है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Hanuman Bhog List: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन हनुमान जी का जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti 2024) बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार हनुमान जयंती आज यानी 23 अप्रैल को मनाई जा रही है। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से साधक के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। हनुमान जयंती के अवसर पर बजरंगबली को प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। चलिए जानते हैं हनुमान जी के भोग में किन चीजों का शामिल करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर करें इन विशेष चीजों का दान, दूर होंगी जीवन की सारी विपदाएं

    हनुमान जी के प्रिय भोग

    • हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली की पूजा के बाद उन्हें भोग अवश्य लगाना चाहिए। मान्यता है कि हनुमान जी को इमरती का भोग लगाने से वह प्रसन्न होते हैं। इसलिए उनके भोग में इमरती को जरूर शामिल करना चाहिए।
    • हनुमान जी को बेसन के लड्डू प्रिय है। ऐसे में आप बजरंगबली के भोग में शामिल बेसन के लड्डू शामिल कर सकते हैं। बेसन के लड्डू का भोग लगाने से साधक की मनचाही मनोकामनाएं जल्द पूरी होती हैं।
    • बजरंगबली को गुड़ और चने का भोग प्रिय है। आप हनुमान जयंती पर गुड़ चने का भोग लगा सकते हैं। इससे वह प्रसन्न होते हैं और भक्तों की हर समस्या को हर लेते हैं।

    इस मंत्र का करें जाप

    त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

    भोग लगाते समय इस मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान भोग को जल्द स्वीकार करते हैं।

    हनुमान जयंती 2024 शुभ मुहूर्त

    हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र शुक्ल पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 अप्रैल, 2024 दिन मंगलवार को प्रातः 03 बजकर 25 मिनट पर हो गई है। इसके साथ ही इसका समापन 24 अप्रैल, 2024 दिन बुधवार प्रात: 05 बजकर 18 मिनट पर होगा। इस बार हनुमान जयंती आज यानी 23 अप्रैल को मनाई जा रही है।

    यह भी पढ़ें: Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर जरूर करें ये पाठ, बजरंगबली दूर करेंगे सभी कष्ट

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    खबरें और भी