Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    1 या 2 अप्रैल, हनुमान जयंती की डेट को लेकर न हों परेशान, जानिए किस दिन मनेगा जन्मोत्सव?

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 10:50 AM (GMT+05:30)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा पर हनुमान जयंती मनाई जाती है। 2026 में यह पर्व 2 अप्रैल को पड़ेगा। इस दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। ...और पढ़ें

    Hanuman Jayanti 2026 Date: किस दिन मनाई जाएगी हनुमान जयंती? (AI Generated Image)

    Hanuman Jayanti 2026 Date: किस दिन मनाई जाएगी हनुमान जयंती? (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा के दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। इस खास अवसर पर बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने का विधान है।

    हनुमान जी की साधना करने से जीवन के सभी संकटों से मुक्ति मिलती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti 2026)।

    हनुमान जयंती 2026 डेट एंड शुभ मुहूर्त (Hanuman Jayanti 2026 Date and Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 01 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 06 मिनट पर होगी और इसका समापन 02 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 41 मिनट पर होगा। ऐसे में हनुमान जयंती का पर्व 02 अप्रैल को मनाया जाएगा।

    ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 48 मिनट से 05 बजकर 24 मिनट तक
    विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक
    गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 38 मिनट से 07 बजकर 01 मिनट तक
    अमृत काल- सुबह 11 बजकर 18 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक

    Hanuman Jayanti daan

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय का समय- प्रातः 06 बजकर 10 मिनट
    सूर्यास्त का समय- सायं 06 बजकर 39 मिनट
    चंद्रोदय का समय- सायं 07 बजकर 07 मिनट
    चंद्रास्त का समय- चन्द्रास्त नहीं

    हनुमान जयंती पूजा विधि (Hanuman Jayanti Puja Vidhi)

    • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े धारण करें।
    • मंदिर की सफाई करें और चौकी पर पीला या लाल कपड़ा बिछाएं।
    • अब हनुमान जी की मूर्ति विराजमान करें।
    • गंगाजल से मूर्ति को शुद्ध करें।
    • इसके बाद अक्षत, रोली, चंदन और जनेऊ अर्पित करें।
    • दीपक जलाकर आरती करें।
    • मंत्रों का जप करें।
    • कथा का पाठ करें।
    • हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें।
    • फल और लड्डू का भोग लगाएं।
    • लोगों में प्रसाद बांटें।

    हनुमान जयंती पूजा सामग्री लिस्ट (Hanuman Jayanti Puja Samagri List)

    • हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति
    • जनेऊ
    • अक्षत
    • फल
    • माला
    • गाय का घी
    • दीपक
    • चमेली का तेल
    • धूप
    • अगरबत्ती
    • हनुमान चालीसा
    • लाल फूल
    • सिंदूर
    • पान का बीड़ा
    • शंख
    • घंटी, लाल लंगोट
    • लौंग
    • मोतीचूर के लड्डू आदि।

    इन बातों का रखें ध्यान ध्यान

    • किसी से वाद-विवाद न करें।
    • तामसिक भोजन का सेवन न करें।
    • किसी के बारे में गलत न सोचें।
    • काले रंग के कपड़े धारण न करें।
    • घर में सफाई का ध्यान रखें।

    यह भी पढ़ें- Chaitra Purnima 2026: परिवार में बनी रहेगी सुख-शांति, चैत्र पूर्णिमा पर बस कर लें ये 2 उपाय

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये पाठ, मां लक्ष्मी खुद आएंगी आपके द्वार

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।