Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lucky Mulank In 2025: इस मूलांक के जातकों पर पूरे साल बरसेगी हनुमान जी की कृपा, पैसों की तंगी होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 07 Apr 2025 05:44 PM (IST)

    देवगुरु बृहस्पति बहुत जल्द राशि परिवर्तन करेंगे। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान हैं। अगले महीने बृहस्पति देव मिथुन राशि में ग ...और पढ़ें

    Lucky Mulank In 2025: हनुमान जी को कैसे प्रसन्न करें?
    Lucky Mulank In 2025: हनुमान जी को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. मेष राशि के स्वामी ऊर्जा के कारक मंगल देव हैं।
    2. मंगल देव की कृपा मकर राशि वालों पर बरसती है।
    3. हनुमान जी की पूजा करने से सुखों में वृद्धि होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन राम भक्त हनुमान जी की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त मंगलवार का व्रत रखा जाता है। हनुमान जी की पूजा करने से जातक को सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है।

    ज्योतिष शनि की बाधा समेत सभी अशुभ ग्रहों की कुदृष्टि से बचाव के लिए हनुमान जी की पूजा करने की सलाह देते हैं। हनुमान जी की पूजा करने से कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है। हनुमान जी की कृपा उनके भक्तों पर अवश्य बरसती है। वहीं, मूलांक 9 के जातकों पर बजरंगबली की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat के दिन ऐसे करें महादेव को प्रसन्न, सभी मुरादें होंगी पूरी, जीवन होगा खुशहाल

    हनुमान जी का प्रिय मूलांक

    अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हनुमान जी का प्रिय अंक 9 है। आसान शब्दों में कहें तो हनुमान जी का प्रिय मूलांक 9 है। इस मूलांक का स्वामी ऊर्जा के कारक मंगल देव हैं। मंगल देव मेष और वृषभ राशि के स्वामी हैं। वहीं, मकर राशि के जातकों पर मंगल देव की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से साधक को करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है।

    मूलांक 9

    अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 9, 18 और 27 तारीख के दिन जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है। इन लोगों पर हनुमान जी की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से जातक ऊर्जावान होते हैं। इस मूलांक के जातक बेहद मेहनती और तेज होते हैं। किसी भी कार्य को करने में समर्थ होते हैं। इन पर हनुमान जी की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से बल और बुद्धि की प्राप्ति होती है। इसके लिए मूलांक 9 के जातक कुशल ज्ञाता भी होते हैं। हनुमान जी की कृपा से जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। साथ ही करियर या करोबार में बेहतर करते हैं। बड़े भाई से इनका संबंध मधुर रहता है। हालांकि, गुस्सा भी जल्द आता है।

    खबरें और भी

    हनुमान जी की कृपा

    हनुमान जी की विशेष कृपा 09 मूलांक के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से शुभ काम में सफलता मिलेगी। बिगड़े काम बनेंगे। समय का सही इस्तेमाल करें। समय अनुकूल रहेगा। रुके काम में गति आएगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में तेजी आएगी। नवीन काम में सफलता मिलेगी। करियर को नया आयाम मिलेगा। रोजाना हनुमान जी की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय हनुमान चालीसा का पाठ करें। शारीरिक रुप से स्वस्थ होने पर मंगलवार का व्रत रखें। हर मंगलवार के दिन मसूर दाल समेत लाल रंग की चीजों का दान करें।

    यह भी पढ़ें: कब और कैसे हुई रुद्राक्ष की उत्पत्ति? पहनने से मिलते हैं कई चमत्कारी लाभ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।