Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hariyali Teej पर महिलाएं अपनी राशि अनुसार करें उपाय, रिश्ते में आएगी मजबूती

    Updated: Wed, 31 Jul 2024 10:37 AM (IST)

    हिंदू धर्म में हरियाली तीज का त्योहार भगवान शिव व माता पार्वती के पुनर्मिलन के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। इस दिन महिलाएं माता पार्वती की पूजा करत ...और पढ़ें

    Hariyali Teej 2024 हरियाली तीज पर महिलाएं अपनी राशि अनुसार करें ये सरल उपाय
    Hariyali Teej 2024 हरियाली तीज पर महिलाएं अपनी राशि अनुसार करें ये सरल उपाय

    HighLights

    1. माता पार्वती को समर्पित मानी जाती है हरियाली तीज।
    2. इस दिन सुहागिन महिलाएं रखती हैं निर्जला व्रत।
    3. बुधवार, 07 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पंचांग के अनुसार, हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली तृतीया तिथि पर हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में इस साल हरियाली तीज का पर्व बुधवार, 07 अगस्त, 2024 के दिन मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाओं द्वारा व्रत रखने का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसे में यदि महिलाएं इस दिन पर अपनी राशि के अनुसार कुछ उपाय करती हैं, तो इससे उसके वैवाहिक संबंध में मजबूती बनी रहती है।

    मेष राशि

    मेष राशि की महिलाओं को हरियाली तीज पर पूजा के दौरान भगवान शिव को सफेद रंग के फूल अर्पित करने चाहिए। वहीं माता पार्वती को लाल फूल अर्पित करें। इसके बाद पंचामृत का भोग लगाकर सभी लोगों में इसे प्रसाद के रूप में वितरित करें।

    वृषभ राशि

    हरियाली तीज के दिन वृषभ राशि की महिलाओं को माता पार्वती को शृंगार की सामग्री अर्पित करनी चाहिए। इसके बाद माता को दूध से बनी खीर अर्पित करें। ऐसा करने पर मां पार्वती के आशीर्वाद से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि की महिलाएं माता पार्वती को हल्दी और शिव जी को सफेद चंदन अर्पित कर सकती हैं। इसके साथ ही हरियाली तीज पर केले का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है। भोग लगाने के बाद केले को प्रसाद के रूप में बांटें।

    खबरें और भी

    कर्क राशि

    कर्क राशि की महिलाओं को माता पार्वती को हरसिंगार के फूल या फिर इत्र अर्पित करना चाहिए साथ ही भोलेनाथ को बेलपत्र अर्पित करें। इसके साथ ही आप शिव जी और पार्वती को मावे से बनी मिठाई अर्पित कर सकते हैं। इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहता है।

    सिंह राशि

    सिंह राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के पावन अवसर पर माता पार्वती की पूजा में लाल फूल और मिठाई अर्पित करें। वहीं आप मोतीचूर के लड्डूओं का भोग भी लगा सकते हैं।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के जातकों के अपने पार्टनर के साथ मिलकर शिव जी का रुद्राभिषेक करना चाहिए। साथ ही मां पार्वती को शृंगार की सामग्री अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो सकती हैं।

    तुला राशि

    हरियाली तीज के दिन तुला राशि वाली महिलाओं को माता पार्वती को लाल चुनरी और महादेव को सफेद वस्त्र अर्पित करने चाहिए। इसके अलावा आप दूध में भांग मिलाकर भी शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं। इससे भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है।

    वृश्चिक राशि

    इस राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के शुभ अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती को चमेली के फूल अर्पित करें। इसके साथ ही माता पार्वती को हरे रंग की चूड़ियां भी अर्पित करें। इससे देवी प्रसन्न होती हैं।

    धनु राशि

    धनु राशि की महिलाएं जल में चंदन मिलाकर हरियाली तीज के दिन भगवान शंकर और माता गौरी को अर्पित करें। इसके साथ ही आप मंदिर में चावल का दान भी कर सकते हैं। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

    मकर राशि

    इस राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के दिन शिव-पार्वती के समक्ष घी का दीपक जलाना चाहिए। इस दौरान ऊँ उमा महेश्वराय नमः मंत्र का जाप करते रहें। इस दिन पर सफेद मिठाई का भोग जरूर लगाएं।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि की महिलाओं को भगवान शिव और माता पार्वती को हरियाली तीज के दिन गुलाब का फूल अर्पित करना चाहिए। साथ ही आप गेहूं भी अर्पित कर सकते हैं। इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।

    मीन राशि

    मीन राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के विशेष अवसर पर देवी पार्वती को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए। वहीं महादेव को धतूरे के फूल चढ़ाकर शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच चल रहा तनाव खत्म होता है।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।