विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुहाग की सलामती और खुशियों का वरदान, हरियाली तीज पर सुहागिनें जरूर करें आज ये महादान!

Published: Wed, 12 Aug 2026 02:00 PM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2026 09:48 AM (IST)

हरियाली तीज पर दान का विशेष महत्व है, जिससे दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है और पति का भाग्य सुधरता ...और पढ़ें

हरियाली तीज के मौके पर इन वस्तुओं का दान करना शुभ

हरियाली तीज के मौके पर इन वस्तुओं का दान करना शुभ

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में विवाहित महिलाओं के बीच हरियाली तीज का पर्व बेहद खास माना जाता है। भारतीय संस्कृति में इस पर्व को सुहाग, प्रेम, सुख-समृद्धि और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, हरियाली तीज के पावन मौके पर ही माता पार्वती और भगवान शिव का दिव्य मिलन हुआ था, जिस कारण इस व्रत को करने वाली सुहागिन महिलाओं के बीच यह व्रत काफी मायने रखता है। हरियाली तीज के मौके पर श्रृंगार, पूजा और व्रत के साथ-साथ दान का भी विशेष महत्व है।

हिंदू शास्त्रों के अनुसार, हरियाली तीज के मौके पर कुछ खास चीजों का दान करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है। इसके अलावा पति के भाग्य में भी सुधार आता है। इस साल हरियाली तीज का पर्व 15 अगस्त, शनिवार के दिन है। इसके अलावा इस दिन स्वतंत्रता दिवस भी है। आइए जानते हैं सुहागिनों के समर्पित इस खास त्योहार पर कौन-सी वस्तुएं दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है?

hariyali teej 2026 festival auspicious donation list for marital bliss and wealth

हरियाली तीज पर करें इन चीजों का दान?

सुहाग सामग्री से जुड़ी वस्तुएं
हरियाली तीज के मौके पर विवाहित महिलाओं को खासतौर से हरी चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर, मेहंदी, काजल, बिचुए से जुड़ी सुहाग की चीजें दान करनी चाहिए।

हिंदू शास्त्रों में इन्हें 'सुहाग सामग्री' से जुड़ा दान माना जाता है। मान्यता है कि, ऐसा करने से माता पार्वती अति प्रसन्न होती हैं और दान करने वाली महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।

अनाज और फल दान
प्राचीन धर्म ग्रंथों और शास्त्रों में अन्न दान को श्रेष्ठ दानों में गिना जाता है। कहा जाता है कि, हरियाली, हरितालिका, कजरी या करवा चौथ जैसे सुहागिन पर्व के दौरान अन्न का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती है। अन्न दान खासतौर पर ब्राह्मणों या जरूरतमंद लोगों को देना चाहिए।

कपड़े या श्रृंगार से जुड़ी चीजें
हरियाली तीज के मौके पर ऐसी महिलाएं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन्हें लाल या हरी रंग की साड़ी, चूड़ी, बर्तन या श्रृंगार से जुड़ी चीजों का दान करने से घर में साक्षात मां लक्ष्मी का वास होता है।

धातु के बर्तन या दक्षिणा
हरियाली तीज के मौके पर पीतल, तांबा या स्टील के बर्तन दान करने से कुंडली के ग्रह दोष शांत होते हैं। हालांकि धातु का दान उन्हें ही करें जिन्हें इनकी जरूरत हो। इसके अलावा दक्षिणा (धन राशि) अपनी क्षमता अनुसार उन लोगों को दान करें, जिन्हें इनकी सबसे ज्यादा जरूरत है।

हरे-भरे पौधों का दान
हरियाली तीज का एक अर्थ यह भी है कि, चारों तरफ सुहाना मौसम और हरियाली भरा वातावरण जो मन को शांत और सुकून देता है। हरियाली तीज के दौरान तुलसी के पौधे, पान के पत्ते, सुगंधित फूलों की माला आदि दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह न सिर्फ पर्यावरण के लिहाज से सही माना जाता है, बल्कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से पितृ दोष भी शांत होता है।

हरियाली तीज के मौके पर किया गया दान न सिर्फ धार्मिक नियमों को मानना है, बल्कि यह आत्मिक शुद्धि, पापों में कमी और देवी पार्वती की कृपा पाने का भी सुनहरा मौका है। इस दिन श्रद्धा से किया गया छोटा दान भी बड़े पुण्य और संतोष के बराबर हो सकता है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।