विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जिन महिलाओं पर शनि की साढ़ेसाती है, उन्हें हरियाली तीज पर करना चाहिए ये 4 काम, टल जाएगा हर संकट

Updated: Tue, 11 Aug 2026 04:19 PM (GMT+05:30)

हरियाली तीज के मौके पर शिव-पार्वती की आराधना के साथ शनि देव के विशेष दान और उपाय के बारे में पढ़ें।

तीज पर करें ये उपाय दूर होगी साढ़ेसाती (AI-Generated Image)

तीज पर करें ये उपाय दूर होगी साढ़ेसाती (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हरियाली तीज का पावन त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए केवल सजने-संवरने और व्रत रखने का दिन नहीं है, बल्कि यह परिवार की खुशहाली और सुरक्षा का आध्यात्मिक आधार भी है। भारतीय परंपरा की माने तो पत्नी के तप और प्रार्थना का पुण्य फल पूरे परिवार को मिलता है।

अगर आपके जीवनसाथी पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव चल रहा है, जिसके कारण घर में आर्थिक तंगी, बीमारी या तनाव का माहौल बना हुआ है, तो इस दिन किए गए कुछ आसान उपाय (Hariyali Teej 2026 Remedies) आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

शिवलिंग पर विशेष अभिषेक

हरियाली तीज (Hariyali Teej 2026) पर मुख्य रूप से शिव-पार्वती की पूजा की जाती है। चूंकि, शनिदेव महादेव को अपना गुरु और आराध्य मानते हैं, इसलिए भगवान शिव की पूजा से शनि का प्रकोप तुरंत शांत होता है। इस दिन स्नान के बाद तांबे या पीतल के लोटे में गंगाजल भरकर उसमें थोड़े काले तिल मिला लें। इस जल से शिवलिंग का अभिषेक करें और इसके बाद एक मुट्ठी साबुत उड़द दाल महादेव को अर्पित करें। मन ही मन भोलेनाथ से पति के संकट टालने की प्रार्थना करें।

जीव सेवा से शनि शांति

इसके अलावा अगर आप शनि के दुष्प्रभावों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो इसके लिए पशु-पक्षियों की सेवा अचूक मानी गई है। तीज के दिन सुबह बनी ताजी रोटी पर सरसों का तेल लगाएं और उस पर थोड़ा सा गुड़ रखें। यह रोटी किसी काली गाय या काले कुत्ते को आदरपूर्वक खिलाएं। यह उपाय साढ़ेसाती के नकारात्मक प्रभाव को धीरे-धीरे समाप्त करता है।

नारियल का उतारा

अगर आपके पति के कामकाज में लगातार रुकावटें आ रही हों, तो एक जटा वाला पानीदार नारियल लें। इसे अपने पति के सिर के ऊपर से घड़ी की दिशा (Clockwise) में 21 बार वार लें। इसके बाद इसे किसी पवित्र देवस्थान या मंदिर में जाकर अग्नि/हवन में समर्पित कर दें।

तीज पर इन चीजों का दान जरूरी

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए जरूरतमंद और दिव्यांग लोगों की मदद से बढ़कर कुछ नहीं है। इस दिन इन वस्तुओं का दान करें:

  • काली उड़द की दाल और काले चने
  • काले या गहरे नीले रंग के वस्त्र
  • काले तिल और सरसों का तेल
  • जूते-चप्पल या छाता

यह भी पढ़ें- हरियाली तीज पर झूला झूलना क्यों माना जाता है शुभ? पढ़ें इस परंपरा का धार्मिक महत्व

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।