Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर नई बहुएं गलती से भी न करें ये काम, कष्टों से भर जाएगा जीवन

    Updated: Thu, 22 Aug 2024 01:26 PM (IST)

    हरतालिका तीज का दिन हिंदुओं के सबसे शुभ त्योहारों में से एक माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह व्रत इस साल 06 सितंबर को रखा जाएगा। ऐसी मान्यता ह ...और पढ़ें

    Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर नई बहुएं न करें ये काम -
    Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर नई बहुएं न करें ये काम -

    HighLights

    1. हरतालिका तीज का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है।
    2. यह व्रत इस साल 06 सितंबर को रखा जाएगा।
    3. हरतालिका तीज का व्रत रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हरतालिका तीज का पावन त्योहार आने वाला है, जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस साल यह व्रत 06 सितंबर, को बहुत धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना लेकर शिव-पार्वती की उपासना करती हैं। साथ ही उनके लिए कठिन उपवास का पालन करती हैं। वहीं, इस दिन (Hartalika Teej 2024) नई बहुओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए उसके बारे में जानते हैं।

    हरतालिका तीज शुभ मुहूर्त (Hartalika Teej Shubh Muhurat)

    हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 05 सितम्बर, 2024 को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 06 सितम्बर, 2024 को दोपहर 03 बजकर 01 मिनट पर होगा। उदया तिथि को देखते हुए इस साल हरतालिका तीज का व्रत दिन शुक्रवार, 06 सितम्बर को रखा जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Kajari Teej 2024: क्यों मनाई जाती है कजरी तीज, कैसे हुई इसकी शुरुआत?

    हरतालिका तीज पर नई बहुएं न करें ये काम (Avoid These Things On Hartalika Teej)

    • इस शुभ दिन पर विवाहित महिलाओं को काले रंग की चूड़ियां और कपड़े पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि हिंदू धर्म में काले रंग को अशुभता से जोड़ा जाता है।
    • इस दिन अपने पतियों से बहस करने से बचना चाहिए, इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।
    • इस दिन खाली मांग नहीं रखनी चाहिए।
    • इस दिन रात्रि में नहीं सोना चाहिए। इस शुभ अवसर पर रात्रि जागरण और कथा सुनना शुभ माना जाता है।
    • विवाहित महिलाओं को इस व्रत पर देवी पार्वती, भगवान शिव और भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए, जो महिलाएं इन तीनों में से किसी की भी पूजा नहीं करती है, तो उनका व्रत अधूरा माना जाता है।
    • इस व्रत का पारण तामसिक भोजन से न नहीं करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Kajari Teej 2024: कजरी तीज का कब करें पारण? नोट करें सही समय

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी