Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज व्रत में इन चीजों से बनाएं दूरी, जरूर जान लें खानपान के नियम

    Updated: Fri, 06 Sep 2024 12:07 PM (IST)

    हिंदू धर्म में हरतालिका तीज व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इस विशेष दिन पर गौरी-शंकर की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। ऐसे में यदि आप भी ह ...और पढ़ें

    Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?
    Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?

    HighLights

    1. हर साल भाद्रपद माह में मनाई जाती है हरतालिका तीज व्रत।
    2. इस तिथि पर गौरी-शंकर की पूजा का है विधान।
    3. ये व्रत करने से होती है अखंड सौभाग्य की प्राप्ति।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल भाद्रपद माह में आने वाली शुक्ल तृतीया पर महिलाओं द्वारा हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2024 Date) का व्रत रखा जाता है। यह व्रत हिंदू धर्म में विशेष फलदायी माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने वाले साधक की मनचाही मुराद पूरी होती है। यह व्रत सुहागिन महिलाओं और अविवाहित कन्याओं द्वारा किया जाता है।

    हरतालिका तीज का शुभ मुहूर्त (Hartalika Teej Shubh Muhurat)

    भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि 05 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर शुरू होने जा रही है। वहीं इस तिथि का समापन 06 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 01 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, हरतालिका तीज का व्रत शुक्रवार, 06 सितंबर 2024 को किया जाएगा। हरतालिका तीज की पूजा सुबह के समय करने का विधान है। ऐसे में पूजा का शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहने वाला है -

    हरतालिका तीज की पूजा का मुहूर्त - सुबह 06 बजकर 02 से सुबह 08 बजकर 33 मिनट तक

    जरूर ध्यान रखें ये बातें

    सबसे पहले तो हरतालिका तीज का व्रत निर्जला रखने का विधान है। ऐसे में इस दिन पानी नहीं पीना चाहिए। अन्य किसी व्रत की तरह ही हरतालिका तीज पर साधारण नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। इसी के साथ ज्यादा मसालेदार खाना खाने से भी बचना चाहिए। इसी के साथ भूलवश भी प्याज-लहसुन का सेवन न करें। इसके स्थान पर आप फलों आदि का सेवन कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - Hartalika Teej पर कुछ इस तरह करें पार्वती जी का शृंगार, अखंड सौभाग्य की होगी प्राप्ति

    न खाएं ये चीजें

    हरतालिका तीज के दिन व्रत करने वाली महिला को लाल और हरी मिर्च का इस्तेमाल भी अपने भोजन में नहीं करना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि हरतालिका तीज में व्रत करने वाली महिला को नारियल का सेवन भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि हिंदू मान्यताओं के अनुसार, नारियल को संतान के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Haritalika Teej पर सुहागिन महिलाएं क्यों करती हैं सोलह श्रृंगार, जानें इसका धार्मिक महत्व

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।