Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hartalika Teej Vrat 2023: आज है हरतालिका तीज, दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए करें ये उपाय

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 11:03 AM (GMT+05:30)

    Hartalika Teej 2023 Upay सनातन संस्कृति में हरतालिका तीज विशेष महत्व रखती है। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत ...और पढ़ें

    Hartalika Teej Vrat 2023 सुखमय दांपत्य जीवन के लिए हरतालिका तीज पर करें ये उपाय।
    Hartalika Teej Vrat 2023 सुखमय दांपत्य जीवन के लिए हरतालिका तीज पर करें ये उपाय।

    HighLights

    1. 18 सितंबर 2023, सोमवार के दिन रखा जाएगा हरतालिका तीज व्रत।
    2. दांपत्य जीवन की अनबन को दूर करने के लिए हरतालिका तीज पर करें ये उपाय।
    3. हरतालिका तीज पर इस उपाय को करने से प्राप्त होगा मनचाहा वर।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Hartalika Teej 2023: हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज यानी 18 सितंबर 2023 को हरतालिका तीज व्रत रखा जाएगा। यह तीज भी मुख्यतः माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन महादेव और माता पार्वती की विशेष रूप से पूजा की जाती है। हरतालिका तीज के कुछ आसान उपाय आपके दांपत्य जीवन को खुशियों से भर सकते हैं। 

    इस उपाय से आएगी सुख-शांति

    अगर पति-पत्नी के बीच दूरियां आ रही हैं, तो हरितालिका तीज के दिन अपने सामर्थय के अनुसार, निर्जला या जल पीकर व्रत रखें। भगवान शिव मंदिर के मंदिर में शिवजी के सामने घी का चौमुखी दीपक जलाएं। साथ ही माता पार्वती को सिन्दूर और लाल चूड़ियां अर्पित करें। इसके साथ ही “नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें। इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

    यह भी पढ़ें - Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज के दिन पूजा के समय करें शिव चालीसा का पाठ, पूरी होगी मनचाही मुराद

    अगर विवाह में हो रही है देरी

    यदि किसी जातक के विवाह में देरी हो रही है तो किसी पवित्र नदी या तालाब की मिट्टी लेकर शिवलिंग बनाएं। इसके बाद उस शिवलिंग की पूजा करके उस पर 21 बेलपत्र चढ़ाएं। इसके बाद शिवलिंग की 11 या 21 परिक्रमा करें। अब इस शिवलिंग को बेल के पेड़ के नीचे रख दें। इसके बाद कात्यायनी महामाये महायोगिनी धीश्वरी नन्दगोपसुतं देवि पतिं में कुरु ते नम: मंत्र का जाप करें।

    मनचाहे जीवनसाथी के लिए करें ये उपाय

    अगर आप मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते हैं तो इसके लिए हरतालिका तीज पर कुवांरी कन्याएं ये उपाय कर सकती हैं। हरतालिका तीज पर शाम के समय शिव-पार्वती जी के मंदिर में जाकर घी के 11 दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।

    खबरें और भी

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'