यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hartalika Teej पर करें महादेव का राशि अनुसार अभिषेक, घर में जल्द बजेगी शहनाई
हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2024) का पर्व भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना और वैवाहिक जीवन से ...और पढ़ें

HighLights
- हरतालिका तीज पर महादेव का अभिषेक करना चाहिए।
- पूजा के दौरान नियम का पालन करना चाहिए।
- मंत्रों का जप न करने से पूजा अधूरी मानी जाती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हरतालिका तीज सुहागिन महिलाओं और कुंवारी लड़कियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पर्व भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष हरतालिका तीज व्रत 06 सितंबर (Hartalika Teej 2024 Date) को किया जाएगा। इस व्रत को करने से साधक को कई तरह के शुभ फल प्राप्त होते हैं। ऐसे में आप हरतालिका तीज के दिन शुभ मुहूर्त में महादेव का राशि अनुसार अभिषेक करें।
(15).jpg)
शिव जी का राशि अनुसार अभिषेक
- मेष राशि के जातक हरतालिका तीज की पूजा में महादेव का गंगाजल से अभिषेक करें।
- वृषभ राशि के जातक हरतालिका तीज पर शिव जी का दूध से अभिषेक करें।
- मिथुन राशि के जातक हरतालिका तीज की पूजा के दौरान महादेव का दूध में दूर्वा मिलाकर अभिषेक करें।
- कर्क राशि के जातक हरतालिका तीज पर शिव जी का शुद्ध घी से अभिषेक करें।
यह भी पढ़ें: Hartalika Teej पर इस शुभ मुहूर्त में पूजा करने से मिलेगा दोगुना फल, पति-पत्नी के रिश्ते होंगे मजबूत
- सिंह राशि के जातक हरतालिका तीज के दिन गंगाजल में रोली मिलाकर महादेव का अभिषेक करें।
- कन्या राशि के जातक हरतालिका तीज के दिन शंकर जी का गंगाजल में दूर्वा मिलाकर अभिषेक करें।
- तुला राशि के जातक हरतालिका तीज पर भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें।
- वृश्चिक राशि के जातक हरतालिका तीज पर महादेव का दूध में शहद मिलाकर अभिषेक करें।
- धनु राशि के जातक हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव का दूध में केसर मिलाकर अभिषेक करें।
- मकर राशि के जातक हरतालिका तीज के दिन गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
- कुंभ राशि के जातक हरतालिका तीज पर भगवान शिव का नारियल के जल से अभिषेक करें।
- मीन राशि के जातक हरतालिका तीज के शुभ अवसर पर गन्ने के रस से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
इस मुहूर्त में करें पूजा
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 05 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 06 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 21 मिनट पर होगा। ऐसे में हरतालिका तीज का व्रत 06 सितंबर को किया जाएगा। इस दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त (Hartalika Teej Shubh Muhurat) सुबह 06 बजकर 02 से सुबह 08 बजकर 33 मिनट तक है।
यह भी पढ़ें: Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज की तिथि, महत्व और पूजा विधि जानिए; महिलाओं के लिए सबसे खास है ये दिन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।