Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Hindu Nav Varsh Wishes: 'नीम की कड़वाहट और गुड़ की मिठास' के साथ अपनों को भेजें ये शानदार विशेज

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 11:28 AM (GMT+05:30)

    हिंदू नव वर्ष 2083 (Vikram Samvat 2083) की हार्दिक शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर अपने अपनों को भेजें ये 10 बेहतरीन हिंदी संदेश, कोट्स और कोट्स। ...और पढ़ें

    Happy Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू नव वर्ष की बधाईयां (Image Source: AI-Generated)

    Happy Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू नव वर्ष की बधाईयां (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेक्स, नई दिल्ली। 'हिंदू नव वर्ष' शुरू होने वाला है। 19 मार्च 2026 यानी आज से विक्रम संवत 2083 (Vikram Samvat 2026) का आगाज हो ग है। यह केवल कैलेंडर बदलने का दिन नहीं है, बल्कि अपनी जड़ों की ओर लौटने और नई ऊर्जा के साथ संकल्प लेने का अवसर है।

    इस खास मौके पर हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे चुनिंदा शुभकामना संदेश (Wishes), जिन्हें आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और सोशल मीडिया पर शेयर कर इस उत्सव की खुशियां दोगुनी कर सकते हैं।

    हिंदू नववर्ष 2026 शुभकामनाएं इन हिंदी (Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Hindi)

    1. हिंदू नववर्ष में आपको आशीर्वाद मिले गणेश जी से

    विद्या मिले सरस्वती से, धन-समृद्धि मिले मां लक्ष्मी से

    जीवनभर प्यार मिले सबसे

    हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं


    2. दिल में हों नई उमंगें, आंखों में उल्लास नया

    नए गगन को छू लेने का मन में हो विश्वास नया,

    नए वर्ष में चलो पुराने मौसम का हम बदलें रंग

    नई बहारें लेकर आए जीवन में मधुमास नया

    आपको और आपके परिवार को हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं


    3. देश के लिए और सम्पूर्ण मानवता के लिए नई उम्मीदों,

    सुख-शांति और समृद्धि का वर्ष हो

    हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं


    4. सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ

    चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर आपको

    हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं


    5. ऋतु से बदलता हिंदू वर्ष

    नए वर्ष में आती मौसम में बहार,

    बदलाव दिखता प्रकृति में हर तरफ

    ऐसे आता है हिन्दू नववर्ष का त्योहार

    हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं


    6. चैत्र माह की शुक्ल प्रतिपदा का है अवसर

    खुशियों से बीते नववर्ष का हर एक पल

    हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

    Wish 1

    (Image Source: AI-Generated)

    7. नए वर्ष का नया प्रभात

    बस खुशियां ही खुशियां लाए

    मिट जाए सब मन का अंधेरा

    हर पल बस रोशन हो जाए

    हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं


    8. नए साल की सुबह के साथ,

    आपकी जिंदगी भी उजाले से भर जाए,

    हम यही दुआ करेंगे,

    नया साल आपकी जिंदगी में ढेर सारी खुशियां लाए

    हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं


    9. नव दीप जलें, नव फूल खिलें

    रोज मां का आशीर्वाद मिले।

    इस नवरात्रि आपको वो सब मिले,

    जो आपका दिल चाहता है।

    चैत्र नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं

    10. नव वर्ष की पावन बेला में आपके जीवन में नई उमंग और उल्लास का संचार हो। विक्रम संवत 2083 आपके लिए सुखदायी और मंगलमय हो!

    Wish 2

    (Image Source: AI-Generated)

    11. नीम की कड़वाहट (शुद्धि) और गुड़ की मिठास (खुशी) के साथ,
    चैत्र के पहले सूर्य की स्वर्णिम आभा के साथ,
    प्रकृति के इस नए श्रृंगार और नई उमंग के साथ,
    आपको और आपके पूरे परिवार को हिंदू नव वर्ष 'विक्रम संवत 2083' की अनंत मंगलकामनाएं!                                  प्रार्थना है कि यह नया साल आपके जीवन से नकारात्मकता को दूर कर, सफलता के नए द्वार खोले। जय माता दी!

    12. ऋतुओं में श्रेष्ठ वसंत की तरह आपका जीवन भी हमेशा खिला रहे। माता रानी और प्रभु श्री राम की कृपा आप पर बनी रहे। हिंदू नव वर्ष की बधाई!

    13. यह नया साल आपके लिए सफलता के नए द्वार खोले और आपके अधूरे सपने पूरे हों। नव संवत्सर की अनंत शुभकामनाएं!

    14. आपके घर में शांति का वास हो और परिवार के हर सदस्य के चेहरे पर मुस्कान रहे। शुभ नव वर्ष!

    15. चैत्र नवरात्रि के साथ शुरू होने वाला यह नव वर्ष आपके जीवन को भक्ति और शक्ति से भर दे। जय माता दी!

    Wish 3

    (Image Source: AI-Generated)

    16. बीते हुए कल की कड़वाहट को भूलकर, नई ऊर्जा के साथ इस नव संवत्सर का स्वागत करें। आपका साल सकारात्मकता से भरा रहे।

    17. ईश्वर से प्रार्थना है कि यह नया साल आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए और आपको दीर्घायु प्रदान करे। मंगलमय नव वर्ष!

    18. अपनी संस्कृति और अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संकल्प लें। गर्व से कहें— हिंदू नव वर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं!

    19. नया सवेरा, नई किरण के साथ,
    नया दिन, एक प्यारी मुस्कान के साथ,
    आपको हिंदू नव वर्ष मुबारक हो,
    ढेर सारी खुशियों और आशीर्वाद के साथ!

    20. छोटा और सरल (WhatsApp Status के लिए)
    स्वर्णिम सूरज की नई आभा के साथ आप सभी को विक्रम संवत 2083 की हार्दिक शुभकामनाएं।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।