Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Holashtak 2024: होलाष्टक में जरूर करें ये विशेष उपाय, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार और मनचाहा मिलेगा करियर

    Updated: Mon, 18 Mar 2024 08:49 AM (IST)

    पंचांग के अनुसार होलाष्टक की शुरुआत हर साल होली से पहले यानी फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन से होती है। इस अवधि के दौरान कोई भी शुभ क ...और पढ़ें

    Holashtak 2024: होलाष्टक में जरूर करें ये विशेष उपाय, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार
    Holashtak 2024: होलाष्टक में जरूर करें ये विशेष उपाय, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

    HighLights

    1. होली से 8 दिन पहले होलाष्टक की शुरुआत होती है।
    2. इस दौरान मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं।
    3. होलीका दहन के दिन होलाष्टक का समापन होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Holashtak 2024 Upay: पंचांग के अनुसार, इस वर्ष होली का पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा और इससे आठ दिन पहले यानी आज से (17 मार्च 2024) होलाष्टक की शुरुआत हो गई है। इस अवधि के दौरान कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह, लग्न, मुंडन, नया व्यापार और नया कार्य नहीं किया जाता है। माना जाता है कि इन कार्यो को करने से शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है। शास्त्रों में होलाष्टक में किए जाने वाले उपायों के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि इन उपायों को करने से इंसान को जीवन की कई तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं होलाष्टक के दौरान किए जाने वाले उपायों के बारे में।

    यह भी पढ़ें: Holashtak 2024: होलाष्टक के दौरान इन बातों का रखें विशेष ध्यान, जीवन में होगी खुशियों की बरसात

    होलाष्टक के उपाय

    • यदि आप जीवन में आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो होलाष्टक में अक्षत, पीली सरसों और कनेर के फूल की गांठ से हवन करें। ऐसा माना जाता हैं कि इन चीजों के द्वारा हवन करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और धन की प्राप्ति होती है।
    • करियर में सफलता हासिल करने के लिए होलाष्टक में तिल, शक्कर और जौ से हवन करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से उन्नति के मार्ग खुलते हैं और मनचाहा करियर मिलता है।
    • इसके अलावा श्री हरि, भगवान नरसिंह और हनुमान जी की विधिपूर्वक-अर्चना करें। इस दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। माना जाता है कि ऐसा करने से ग्रहों के हानिकारक प्रभाव कम होते हैं।

    संपूर्ण महामृत्युंजय मंत्र

    ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ।

    इस दिन से शुरू है होलाष्टक

    पंचांग के अनुसार, होलाष्टक की शुरुआत हर साल होली से पहले यानी फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन से होती है। होली से 8 दिन पहले होलाष्टक का प्रारंभ होता है। इस बार आज यानी 17 मार्च से होलाष्टक की शुरुआत हो गई है और इसका समापन 24 मार्च को होगा।

    यह भी पढ़ें: Holashtak 2024: कब से शुरु है होलाष्टक ? जानिए सही तिथि और धार्मिक महत्व

    डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।

    Pic Credit-Freepik

    खबरें और भी