यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Holashtak 2025: शनि दोष से लेकर आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति, होलाष्टक पर करें ये असरदार उपाय
सनातन धर्म में होलाष्टक का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसकी शुरुआत होली से ठीक आठ दिन पहले होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में मांगलिक क ...और पढ़ें

HighLights
- होलाष्टक की अवधि बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है।
- होलाष्टक की अवधि होली की शुरूआत का प्रतीक है।
- इस अवधि में मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। होली से पहले आठ दिनों की अवधि, जिसे होलाष्टक के नाम से जाना जाता है। हिंदुओं में इसका बहुत ज्यादा महत्व है। इस काल में नए काम शुरू करना अशुभ माना जाता है। इस साल होलाष्टक 7 मार्च को शुरू हुए हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस अवधि में पूजा-पाठ और दान-पुण्य जरूर करना चाहिए। इससे जीवन में शुभता आती है। वहीं, इस दौरान कुछ ऐसे चमत्कारी उपाय बताए गए हैं, जिन्हें (Holashtak 2025) करने से सभी प्रकार मुश्किलों से मुक्ति मिलती है, तो आइए जानते हैं।
होलाष्टक पर करें ये उपाय (Holashtak 2025 Upay)
.jpg)
धन के लिए
जो लोग आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं, उन्हें होलाष्टक के दौरान मां लक्ष्मी को कमल के फूल और इत्र चढ़ाने चाहिए। इसे धन से जुड़ी समस्याएं समाप्त होती हैं। साथ ही माता रानी खुश होती हैं।
शनि दोष से मुक्ति के लिए
होलाष्टक के दौरान जिन लोगों की कुंडली में शनि दोष है, उन्हें शनिदेव को काले तिल, लोहे के सामान, काली उड़द की दाल चढ़ानी चाहिए। इसके अलावा शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करना चाहिए। ऐसा कहते हैं कि इससे कुंडली से शनि दोष समाप्त हो जाता है। साथ ही अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम होता है।
यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: नवरात्र के दौरान इस विधि से करें दुर्गा सप्तशती का पाठ, रखें इन बातों का ध्यान
रोग-दोष से मुक्ति के लिए
अगर आप लगातार स्वास्थ्य से जुड़ी मुश्किलों से जूझ रहे हैं, तो आपको होलाष्टक के दौरान नृसिंह भगवान की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। इसके साथ नृसिंह स्तोत्र का पाठ करना चाहिए या फिर सुनना चाहिए। ऐसा करने से सभी रोगों से राहत मिलती है।
कब समाप्त होगा होलाष्टक? (Holashtak 2025 End Date)
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल होलाष्टक 07 मार्च से शुरू हो चुके हैं। वहीं, इसका समापन होलिका दहन के दिन यानी 13 मार्च 2025 को होगा। वहीं, 14 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Amalaki Ekadashi 2025: आमलकी एकादशी पर करें शिव जी के इन मंत्रों का जाप, मिलेगी सभी कष्टों से मुक्ति
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।