Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Holi 2024 Date: साल 2024 में कब है होली? नोट करें डेट, शुभ मुहूर्त एवं धार्मिक महत्व

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 28 Dec 2023 06:45 PM (GMT+05:30)

    पंचांग के अनुसार साल 2024 में फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन यानी 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 ...और पढ़ें

    Holi 2024 Date: साल 2024 में कब है होली? नोट करें डेट, शुभ मुहूर्त एवं धार्मिक महत्व
    Holi 2024 Date: साल 2024 में कब है होली? नोट करें डेट, शुभ मुहूर्त एवं धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. हर वर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को रंगों का त्योहार होली मनाई जाती है।
    2. शास्त्रों में निहित है कि चिरकाल में हिरण्यकशिपु के गृह प्रहलाद का जन्म हुआ था।
    3. साल 2024 में फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Holi 2024 Date: हर वर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को रंगों का त्योहार होली मनाई जाती है। इससे एक दिन पूर्व होलिका दहन मनाया जाता है। तदनुसार, साल 2024 में 25 मार्च को होली है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर होली मनाते हैं। यह पर्व प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। शास्त्रों में निहित है कि चिरकाल में हिरण्यकशिपु के गृह प्रहलाद का जन्म हुआ था। प्रहलाद बाल्यावस्था से जगत के पालनहार भगवान विष्णु के परम भक्त थे। तत्कालीन समय में हिरण्यकशिपु स्वयं को भगवान मानता था।

    इसके लिए वह प्रजाजनों पर अत्याचार करता था। अगर कोई भगवान की भक्ति करता था, तो उसे हिरण्यकशिपु दंडित करता था। चिरकाल में हिरण्यकशिपु ने अपने पुत्र प्रहलाद को जाने से मारने की कोशिश की, लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से हिरण्यकशिपु की कोशिश कभी सफल नहीं हो पाई। अंत में होलिका ने हिरण्यकशिपु की सहायता की। हालांकि, इस कोशिश में होलिका स्वयं जल गईं। वहीं, भगवान विष्णु की कृपा से प्रहलाद को कुछ नहीं हुआ। इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा को होली मनाई जाती है। आइए, होली की तिथि (डेट), शुभ मुहूर्त एवं महत्व जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2024: कब लगेगा साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण? नोट करें तिथि, सूतक समय और महत्व

    होलिका दहन

    ज्योतिष गणना के अनुसार, होलिका दहन 24 मार्च को है। वहीं, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 1 घंटे 14 मिनट का है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 24 मार्च को देर रात 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 27 मिनट तक है। इस दौरान होलिका दहन किया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 25 मार्च को होली मनाई जाएगी।

    शुभ मुहूर्त

    पंचांग के अनुसार, साल 2024 में फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन यानी 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी। ज्योतिषियों की मानें तो 24 मार्च को होलिका दहन है। वहीं, 25 मार्च को होली मनाई जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:  जीवन जीने की सही राह दिखाते हैं गुरु गोविंद सिंह के ये अनमोल विचार

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।