Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Holi 2024: अभी हुई है वैवाहिक जीवन की शुरुआत, तो रिश्ते की मजबूती के लिए होली पर करें ये उपाय

    Updated: Thu, 14 Mar 2024 03:15 PM (GMT+05:30)

    होली हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। ऐसे में इस ...और पढ़ें

    Holi remedies for love in married life
    Holi remedies for love in married life

    HighLights

    1. हिंदुओं के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है होली का पर्व।
    2. बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है होली का त्योहार।
    3. वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि के लिए अपना सकते हैं ये उपाय।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Holi Remedies for Married Life: हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। यह त्योहार हिंदुओं के सबसे विशेष और महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। ऐसे में यदि आपका भी अभी विवाह हुआ है और यह आपकी पहली होली होने वाली है, तो इसके लिए आप होली के दिन कुछ खास उपाय कर सकते हैं। जिससे आपके वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहेगा।

    दांपत्य जीवन में बढ़ेगा प्यार

    होली के दिन नवदंपती को भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा की पूजा करने के बाद उनके चरणों में गुलाल अर्पित करना चाहिए। इसके बाद उसी गुलाल को जीवनसाथी को लगाएं। आप होली के दिन गाय माता के पैरों पर गुलाल डालकर उनका आशीर्वाद भी ले सकते हैं। इसके साथ ही गाय को गुड़-रोटी और हरा चारा खिलाएं। इस उपाय को करने से दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ता है।

    दूर होंगी परेशानियां

    होलिका दहन के दिन पति-पत्नी को ललाट अर्थात माथे पर हल्दी का तिलक लगाना चाहिए। इसके बाद साथ में होलिका की सात बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से आपके दांपत्य जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं।

    इष्ट देव को अर्पित करें गुलाल

    होली के दिन पति-पत्नी अशोक के दो पत्ते लेकर उस पर पीले गुलाल से एक स्वास्तिक बनाएं और उसके बाद एक-दूसरे का नाम लिखकर अपने इष्ट देवता के चरणों में अर्पित कर दें। इस उपाय से रिश्तें में मिठास बनी रहती है।

    खबरें और भी

    मजबूत होगा रिश्ता

    होलिका दहन के समय एक सूखा नारियल लें और उसमें शक्कर डालकर कलावा बांध दें। इसके बाद नारियल पर सिंदूर, गुलाल और अक्षत लगाएं। फिर इस नारियल को एक लाल कपड़े में बांधकर होलिका की आग में डाल दें। ऐसा करने से प्यार का रिश्ता मजबूत होता है। साथ ही जीवन में आर्थिक समृद्धि भी आती है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    Picture Credit: Freepik