Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Holi 2026 Date: कब जलेगी होलिका और कब मनेगी धुलेंडी? नोट करें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 03:30 PM (IST)

    साल 2026 में होली का त्योहार बेहद खास माना गया है, क्योंकि इस दिन कई शुभ ग्रहों का संयोग बन रहा है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, आइए ज ...और पढ़ें

    Holi 2026 Date:  होलिका और धुलेंडी का महत्व।

    Holi 2026 Date: होलिका और धुलेंडी का महत्व।

    HighLights

    1. होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है

    2. फाल्गुन महीने की पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है

    3. इसके अगले दिन रंगों वाली होली यानी धुलेंडी मनाई जाती है

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Holi 2026 Date: होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। फाल्गुन महीने की पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है और उसके अगले दिन रंगों वाली होली यानी धुलेंडी मनाई जाती है। साल 2026 में होली का यह पर्व बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस दिन कई शुभ ग्रहों का संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं साल 2026 में होलिका दहन और धुलेंडी कब मनाई जाएगी?

    holi vastu tips 1

    होली 2026 शुभ मुहूर्त (Holi 2026 Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, साल 2026 में होली मार्च के पहले सप्ताह में मनाई जाएगी।

    होलिका दहन (छोटी होली) - 3 मार्च 2026, दिन मंगलवार
    धुलेंडी (रंगों वाली होली) - 4 मार्च 2026, दिन बुधवार

    होलिका दहन पूजा विधि (Holika Dahan 2026 Puja Rituals)

    • सामग्री: रोली, चावल, फूल, कच्चा सूत, साबुत हल्दी, मूंग, बताशे और एक लोटा जल।
    • पूजन: होलिका के पास जाकर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें।
    • परिक्रमा: होलिका पर जल अर्पित करें और कच्चे सूत को होलिका के चारों ओर 3 या 7 बार लपेटते हुए परिक्रमा करें।
    • चढ़ाएं ये चीजें: पूजा सामग्री और नई फसल को होलिका की अग्नि में अर्पित करें।

    धुलेंडी का महत्व (Holi 2026 Significance)

    4 मार्च 2026 को रंगों वाली होली खेली जाएगी। इस दिन लोग एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाते हैं। धुलेंडी का पर्व केवल रंग खेलने का ही नहीं, बल्कि पुरानी कड़वाहटों को भुलाकर नई शुरुआत करने का भी दिन है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान कृष्ण और राधा जी की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ता है।

    यह भी पढ़ें- Holashtak 2026 Date: होली से पहले के ये 8 दिन माने जाते हैं अशुभ, भूलकर भी न करें ये गलती

    यह भी पढ़ें- Holi 2026 : तीन नहीं चार मार्च को होगी होली, काशी के ज्योतिषाचार्यों ने बताई इसके पीछे की बड़ी वजह

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।