Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Holika Dahan 2026: होलिका दहन की अग्नि में न डालें ये चीजें, वरना उसी दिन शुरू हो जाएगी उल्टी गिनती

    Updated: Thu, 22 Jan 2026 12:36 PM (GMT+05:30)

    होलिका दहन (Holika Dahan 2026 Rituals) बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और इसकी अग्नि पवित्र मानी जाती है। इस अग्नि में कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें ...और पढ़ें

    Holika Dahan 2026: होलिका दहन से जुड़ी प्रमुख बातें।

    Holika Dahan 2026: होलिका दहन से जुड़ी प्रमुख बातें।

    HighLights

    1. होलिका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है

    2. इस साल होलिका दहन 3 मार्च को किया जाएगा

    3. होलिका की अग्नि बहुत पवित्र और दिव्य होती है

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Holika Dahan 2026: हिंदू धर्म में होलिका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस साल होलिका दहन 3 मार्च को किया जाएगा। शास्त्र कहते हैं कि होलिका की अग्नि बहुत पवित्र और दिव्य होती है, जो सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर देती है। लोग अपनी सुख-समृद्धि की कामना के साथ इस अग्नि में आहुति देते हैं।

    लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अनजाने में अग्नि में डाली गई कुछ गलत चीजें आपके जीवन की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं? आइए जानते हैं कि होलिका दहन की अग्नि में किन चीजों को डालने से बचना चाहिए?

    होलिका दहन की अग्नि में कभी न डालें ये चीजें (Holika Dahan 2026 Rituals)

    09_03_2022-holikadahan_2569

    हरे-भरे पेड़ की लकड़ियां

    होलिका दहन के लिए कभी भी हरे पेड़ों को काटकर नहीं जलाना चाहिए। शास्त्रों में हरे वृक्ष को काटना पाप माना गया है। खासकर पीपल, बरगद, शमी, आंवला और नीम की लकड़ी का प्रयोग भूलकर भी न करें। इन वृक्षों में देवताओं का वास माना जाता है। इन्हें जलाने से पितृ दोष और संतान कष्ट की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसलिए हमेशा सूखी लकड़ियों या गोबर के उपलों का ही उपयोग करें।

    प्लास्टिक, रबर और कूड़ा-करकट

    आजकल लोग सफाई के नाम पर घर का पुराना प्लास्टिक, टायर या कूड़ा होलिका की अग्नि में डाल देते हैं। यह न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी यह अशुभ माना गया है। ऐसा कहते हैं कि इस पवित्र अग्नि में गंदगी डालने से राहु-केतु का दोष बढ़ता है, जिससे बनते हुए काम बिगड़ने लगते हैं और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

    चमड़े और लोहे की वस्तुएं

    होलिका दहन की आग में भूलकर भी पुराने जूते, बेल्ट, पर्स और लोहे की चीजें न डालें। इससे घर में क्लेश बढ़ता है।

    पुराने या फटे कपड़े

    कई लोग अपने पुराने और फटे कपड़े बला टालने के नाम पर अग्नि में डाल देते हैं। शास्त्रों के अनुसार, अपने पहने हुए वस्त्रों को होलिका में जलाने से नकारात्मक ऊर्जा, मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी जैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

    खबरें और भी

    क्या डालना होता है शुभ?

    • पीली सरसों: इसे डालने से घर की नजर उतरती है।
    • काले तिल: शनि दोष और शत्रुओं से मुक्ति के लिए काले तिल होलिका दहन की अग्नि में डालें।
    • सूखा नारियल: करियर और व्यापार की बाधाएं दूर करने के लिए होलिका दहन की अग्नि में सूखा नारियल डालें।
    • गोबर के उपले: इसे डालने से घर में सुख-शांति आती है।

    यह भी पढ़ें- Holika Dahan 2026 Date: कब है होलिका दहन? एक क्लिक में पढ़ें तिथि और शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।