Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Holika Dahan 2024: कब जलेगी होलिका? जानिए तिथि और पूजा विधि

    Updated: Sat, 16 Mar 2024 08:54 AM (IST)

    इस साल होलिका दहन 24 मार्च को मनाया जाएगा। यह पर्व भगवान विष्णु के भक्त प्रहलाद को समर्पित है। इस दिन को लेकर लोगों की अपनी - अपनी मान्यताएं हैं। ऐसा ...और पढ़ें

    Holika Dahan 2024: किस दिन जलेगी होलिका?
    Holika Dahan 2024: किस दिन जलेगी होलिका?

    HighLights

    1. हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण पर्वों में से एक होली है।
    2. इस साल होलिका दहन 24 मार्च को मनाया जाएगा।
    3. यह पर्व भगवान विष्णु के भक्त प्रहलाद को समर्पित है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Holika Dahan 2024: हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण पर्वों में से एक होली है। होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है, जो इस साल 24 मार्च को मनाया जाएगा। यह पर्व भगवान विष्णु के भक्त प्रहलाद को समर्पित है। इस दिन को लेकर लोगों की अपनी - अपनी मान्यताएं हैं। ऐसा कहा जाता है कि होलिका दहन से पहले मुहूर्त देखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इसके बगैर यह पर्व पूरा नहीं होता है। तो चलिए यहां इसकी तिथि और पूजा नियम के बारे में जान लेते हैं।  

    यह भी पढ़ें: Rahu-Ketu Pujan: राहु-केतु की मदाहशा से हैं परेशान, तो शनिवार के दिन जरूर करें उनके कवच का पाठ

    होलिका दहन शुभ मुहूर्त

    इस साल होलिका दहन पर कुछ समय के लिए भद्राकाल का साया रहेगा, जो 24 मार्च रात्रि 11 बजकर 13 मिनट तक रहने वाला है। ऐसे में होलिका दहन के लिए सबसे उत्तम समय रात्रि 11 बजकर 14 मिनट से लेकर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इस दौरान आप होलिका दहन बिना बाधा के कर सकते हैं।

    कैसे मनाएं होलिका दहन?

    • होलिका दहन की पूजा से पहले पवित्र स्नान करें।
    • स्नान के बाद जहां होलिका दहन की पूजा कर रहे हो, वहां पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठ जाएं।
    • पूजा के लिए गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाएं।
    • इसके बाद रोली, अक्षत, फूल, फूलों की माला, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी,मूंग, बताशे, गुलाल नारियल, 5 प्रकार के अनाज और एक लोटे में पानी रख लें।
    • फिर इन चीजों से विधि अनुसार पूजा करें।
    • फल, गुझिया, मीठी पूरी आदि का भोग लगाएं।
    • इसके साथ ही भगवान नरसिंह की भी पूजा विधि-विधान के साथ करें।
    • अंत में अपनी मनोकामनाओं को होलिका दहन के समक्ष कहें।

    यह भी पढ़ें: Aaj ka Panchang 16 March 2024: आज रोहिणी व्रत पर बन रहे हैं कई शुभ योग, पढ़िए दैनिक पंचांग

    डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।

    खबरें और भी