Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Holika Dahan 2025: इन लोगों को नहीं देखना चाहिए होलिका दहन, वरना जीवन में बढ़ जाएंगी समस्याएं

    Updated: Thu, 06 Mar 2025 01:07 PM (IST)

    होलिका दहन का पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस मौके (Holika Dahan 2025 Puja Vidhi) पर लोग कई प्रकार ...और पढ़ें

    Holika Dahan 2025: इन्हें नहीं देखना चाहिए होलिका दहन।
    Holika Dahan 2025: इन्हें नहीं देखना चाहिए होलिका दहन।

    HighLights

    1. होलिका दहन को छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है।
    2. होलिका दहन का दिन बेहद शुभ माना जाता है।
    3. यह हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। होलिका दहन होली की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। यह रंगों के त्योहार से ठीक एक दिन पहले मनाया जाता है। इस साल होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा। आमतौर पर यह पर्व हर साल फाल्गुन महीने में मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान पूजा-पाठ करने से दोगुना फल की प्राप्ति होती है। वहीं, इस दिन (Holika Dahan 2025) को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन सभी को करना चाहिए, तो आइए उनके बारे में जानते हैं।

    इन्हें नहीं देखना चाहिए होलिका दहन (Who Should Avoid Holika Dahan?)

    होलिका दहन हिंदुओं के बीच काफी महत्व रखता है, जिसके चलते इसमें हर कोई शामिल होता हैं, लेकिन इस दौरान कुछ लोगों शामिल न होने की सलाह दी जाती है। प्रचलित धार्मिक मान्यताओं और पंडित श्रीकृष्ण चंद्र दुबे के अनुसार, गर्भवती महिलाओं, नवविवाहिता लड़कियां यानी शादी के बाद लड़की की पहली होली, छोटे बच्चों आदि को होलिका दहन नहीं देखना चाहिए। इसके पीछे एक बेहद ही खास वजह है। दरअसल, यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही होलिका दहन की अ​ग्नि में राक्षसी होलिका का अंत हुआ था यानी उनका शरीर जल गया था।

    किसी प्रकार की नकारात्मकता का सामना न करना पड़े इसी वजह से नवविवाहिता और गर्भवती महिला व छोटे बच्चों को पहली होली न देखने की सलाह दी जाती है। और यह इन लोगों का नया सफर होता है। ऐसे में इन्हें होलिका दहन गलती से भी नहीं देखना चाहिए।

    होलिका दहन का समय (Holika Dahan 2025 Time)

    हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल प्रात: 10 बजकर 35 मिनट पर फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 14 मार्च को 12 बजकर 23 मिनट पर होगा। ऐसे में होलिका दहन 13 मार्च, 2025 को किया जाएगा। इसके साथ ही होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 10 बजकर 45 मिनट से 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Amalaki Ekadashi 2025: एकादशी के दिन चावल क्यों नहीं खाना चाहिए? जानिए इसके पीछे की वजह

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।