विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Palmistry Astrology: पत्नी से हो रही है अनबन तो हाथों की इन लकीरों का है दोष

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Updated: Fri, 26 May 2023 04:32 PM (IST)

Palmistry Astrology ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में भकूट दोष और नाड़ी दोष लगने पर वैवाहिक जीवन में परेशानी आती ...और पढ़ें

Palmistry Astrology: पत्नी से हो रही है अनबन तो हाथों की इन लकीरों का है दोष
Palmistry Astrology: पत्नी से हो रही है अनबन तो हाथों की इन लकीरों का है दोष

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। Palmistry Astrology: सनातन धर्म में विवाह पूर्व लड़का और लड़की की कुंडली मिलान की जाती है। इससे वैवाहिक जीवन की पूरी जानकारी प्राप्त हो जाती है कि पति और पत्नी के बीच कैसा संबंध रहने वाला है ? ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में भकूट दोष और नाड़ी दोष लगने पर वैवाहिक जीवन में परेशानी आती है। वहीं, गण न मिलने पर भी पति और पत्नी के मध्य मनमुटाव रहता है। इसके अलावा,  कुंडली में मंगल दोष का भी विचार किया जाता है। किसी भी प्रकार का दोष लगने पर निवारण अनिवार्य है। दोष निवारण के पश्चात ही विवाह करना श्रेष्ठकर होता है। वहीं, हस्त रेखा से भी विवाह उपरांत पति-पत्नी के संबंध की जानकारी मिल जाती है। आइए, हस्त रेखा से जानते हैं-

-अगर आपकी हथेली में विवाह रेखा के समीप कोई द्वीप है, तो वैवाहिक जीवन कष्टमय बीतेगा।

- अगर आपके बाएं हाथ में एक विवाह रेखा है और दाएं हाथ में दो विवाह रेखा हैं, तो शादी के बाद पत्नी के साथ हमेशा मनमुटाव रहेगा। इसके लिए लंबे समय तक अलग भी रहना पड़ सकता है।

- अगर आपकी हथेली में कोई रेखा मंगल पर्वत से शुरू होकर बुध पर्वत तक जाती है, तो पत्नी के साथ विचारों में मतभेद रह सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से आपके रिश्ते में गलतफहमी पैदा हो सकती है।

-हस्त रेखा विशेषज्ञों की मानें तो जिन लोगों की हथेली में कोई रेखा बुध पर्वत से शुरू होकर गुरु पर्वत के रास्ते मंगल पर्वत तक जाती है। ऐसे लोगों का पत्नी के साथ रिश्ता मधुर नहीं रहता है। नियमित अंतराल पर लड़ाई होती है।

- अगर आपके हाथ में कोई रेखा शुक्र पर्वत से निकलकर शनि पर्वत तक जाए और शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान बनाए, तो वैवाहिक जीवन के लिए यह शुभ नहीं होता है। शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान रहने से पति-पत्नी के मध्य हमेशा लड़ाई होती है।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।